ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....

ABVP समर्थकों ने अश्लील गानों पर जमकर लगाए ठुमके, विजय जुलुस में सरेआम लहराए पिस्टल, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

ABVP समर्थकों ने अश्लील गानों पर जमकर लगाए ठुमके, विजय जुलुस में सरेआम लहराए पिस्टल, देखें एक्सक्लूसिव वीडियो

04-Dec-2019 02:16 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : छात्रसंघ चुनाव में जीत हासिल करने के बाद समस्तीपुर में ABVP के समर्थक कानून की धज्जियां उड़ाते दिखें. स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन में धमाकेदार जीत हासिल करने के बाद छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के छात्र अपनी मर्यादा भूल बैठे. विजय जुलुस में अभाविप समर्थक डीजे पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाकर ठुमके लगा रहे हैं. विजय जुलुस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक समर्थक हाथ में पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है. 


सोशल मीडिया पर बने समस्तीपुर टॉउन पेज से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है कि शहर के बीएड कालेज रोड ABVP का विजय जुलुस गुजर रहा है. इस वीडियो में साफ़ तौर पर सुना जा रहा है कि डीजे पर अश्लील गाने बजाये जा रहे हैं. वायरल वीडियो में एक अभाविप समर्थक हाथ में पिस्टल लेकर हवाई फायरिंग करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि पिस्टल फंस जाने के कारण गोली नहीं चल पा रही है. इस दौरान उसके साथी हाथ से पिस्टल छुड़ाने की कोशिश करते हैं. 


फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो समस्तीपुर का है. क्योंकि वीडियो में शहर का बीएड कालेज रोड दिखाई दे रहा है. अभाविप समर्थकों का शरारती हरकत वाला यह वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच करने की बात कही है. पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में आरोपियों की पहचान कर उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.