ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप बरामद, 2500 करोड़ की 'म्याऊं-म्याऊं' ड्रग्स जब्त

21-Feb-2024 07:23 PM

By First Bihar

DELHI: देश में सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप को पुलिस ने बरामद किया है। बरामद 1100 KG प्रतिबंधित ड्रग्स मेफेड्रोन (MD) की कीमत 2500 करोड़ रूपये बतायी जा रही है। इस ड्रग्स को लोग म्याऊं म्याऊं के नाम से जानते हैं। पुणे और नई दिल्ली में छापेमारी के दौरान  पुलिस ने इसे बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि देश में अब तक बरामद की जाने वाली यह सबसे बड़ी ड्रग्स की खेप है। जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस की माने तो दो दिनों तक यह ऑपरेशन चला। पहले पुणे में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानदेही पर पुणे के कुरकुंभ एमआईडीसी क्षेत्र से 700 किलो प्रतिबंधित ड्रग्स मेफेड्रोन को जब्त किया गया। 


जिसके बाद दिल्ली के हौज खास इलाके में छापेमारी की गयी जहां एक गोदाम से 400 किलो ड्रग्स बरामद किया गया। पुणे में 700 किलो और दिल्ली में 400 किलो यानि कुल 1100 किलो प्रतिबंधित ड्रग्स पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी कीमत 2500 करोड़ आंकी जा रही है। इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप इससे पहले बरामद नहीं हुआ था। 


मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स को पुणे से नई दिल्ली ले जाने की तैयारी थी। दिल्ली में इसे रखने के लिए तस्करों ने गोदाम ले रखा था। जहां पूरी खेप को रखा जाना था। पुलिस ने इस दौरान पांच लोगों को पकड़ा जिसमें तीन कूरियर भी शामिल है। फिलहाल पांचों से पूछताछ की जा रही है।