घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
05-Mar-2022 08:31 PM
DESK : धोखाधड़ी के आरोप में मुरादाबाद की कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर कोर्ट ने वारंट के जरिए उनको तलब किया है। सोनाक्षी सिन्हा और उनके सहयोगियों पर इवेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। आगामी 25 अप्रैल को मामले की सुनवाई होगी।
सोनाक्षी सिन्हा के साथ अभिषेक सिन्हा समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस अदालत में चल रहा है। चार साल पहले कटघर निवासी प्रमोद शर्मा की ओर से थाने में 22 फरवरी, 19 को मुकदमा कायम हो सका।अभिनेत्री की ओर से गिरफ्तारी और आरोप पत्र के खिलाफ हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिल गया। कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा की अर्जी पर सुनवाई करते हुए पिछले दिनों अभिनेत्री समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए थे।
एसीजेएम-4 स्मिता गोस्वामी की कोर्ट ने शनिवार को मामले पर सुनवाई करते हुए हाजिर नहीं होने पर जमानती वारंट जारी कर दिया। 25 अप्रैल को कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। अधिवक्ता पीके गोस्वामी और आशुतोष त्यागी ने बताया कि कोर्ट ने सोनाक्षी सिन्हा और उनके सलाहकार अभिषेक सिन्हा के खिलाफ वारंट जारी किए हैं। अधिवक्ता के अनुसार आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे ले लिया लेकिन स्थानीय अदालत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए स्टे छह माह से ज्यादा देर न होने का तर्क रखा। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि हाईकोर्ट के स्टे आदेश की अवधि बीत चुकी है।
बताते चलें कि एक कार्यक्रम में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके साथियों के नहीं आने पर मुरादाबाद के प्रमोद शर्मा को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। यह इवेंट 30 सितंबर 2018 को होना था। प्रमोद शर्मा की तहरीर पर 22 फरवरी 2019 को थाने में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, कंपनी अधिकारी अभिषेक सिन्हा, धुर्मिल ठक्कर, मालविका और एडगन सकारिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि इवेंट के लिए साढ़े 37 लाख रुपये का ऑनलाइन पेमेंट भी किया गया था।