गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
09-Dec-2023 05:22 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विरोधियों के निशाने पर हैं। बीजेपी के साथ साथ एनडीए के नेता विभिन्न मुद्दों को लेकर सीएम नीतीश पर हमलावर हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट ने कहा है कि नीतीश ने अभी तक बीजेपी का प्यार देखा था लेकिन अब उसकी दुश्मनी भी देखेंगे।
सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी वह पार्टी है जिसने कर्पूरी ठाकुर को दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद को भी बीजेपी ने ही मुख्यमंत्री बनाया था और नीतीश कुमार को कंघे पर बैठाकर बिहार का सीएम बनाया। नीतीश कुमार ने कभी किसी को कंधे पर बैठाया हो ऐसा कोई नहीं है। नीतीश कुमार के पास मात्र 6 विधायक थे और बीजेपी के पास 41 विधायक थे, बीजेपी ने नीतीश को अपने कंधे पर बैठाया। बीजेपी जिसको समर्थन करती है उसे अंधा प्यार करती है लेकिन उस प्यार को नीतीश कुमार भूल गए। देश में अब नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा वाली बीजेपी है, दुश्मनी भी करेंगे तो ठीक से करेंगे।
वहीं झारखंड से कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करीब तीन सौ करोड़ रुपए बरामद होने पर सम्राट ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार को देखने को मिला है। इतने नोट मिले की गिनते गिनते IT डिपार्टमेंट के अधिकारी थक गए। कांग्रेस मतलब भ्रटाचार..भ्रष्टाचार..भ्रष्टाचार। कांग्रेस ने देश को खोखला किया है और देश लूटने का काम किया है। यह कोई नया मामला नहीं है,पहले बैंगलोर में 42 करोड़ मिला, ममता बनर्जी के मंत्री के यहां 50 करोड़ से अधिक कैश मिले। AAP के सांसद शराब माफिया से मिले है, जिसकी पुष्टि ED ने की है।
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजने का मोदी गारेंटी देते हैं। गरीबों को लूटने वाले जेल भेजे जा रहे हैं। इंडी गठबंधन सिर्फ भ्रष्टाचारियों को एकजुट करने के लिए बना है और इसके जरिए सभी भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि इस बैठक में चार राज्यों के सीएम शामिल होंगे और अपनी बात रखेंगे। वहीं नीतीश के वाराणसी में रैली करने की चर्चा पर सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार कहीं भी चले जाएं उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।