ब्रेकिंग न्यूज़

EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / 'अभी तक कुंवारी हो, जरा वीडियो कॉल उठा कर दिखायो तो ......

'अभी तक कुंवारी हो, जरा वीडियो कॉल उठा कर दिखायो तो ... ', खुद को इंस्पेक्टर बता महिला सिपाहियों को फोन पर परेशान कर रहा युवक, रात में करता है गंदा डिमांड

03-Jun-2023 01:40 PM

By First Bihar

BHAGALPUR : हैलो ! मैं पुलिस इंस्पेक्टर बोल रहा हूं। तुम कभी कहां हो। तुम्हारी ड्यूटी अभी कहां है। शादी हो गयी है, या कुंवारी हो। वीडियो कॉल कर रहा हूं, जरा रिसीव करो तो। इस तरह की बातें बिहार की महिला पुलिसकर्मियों से की जा रही है, वो भी कोई एक या दो से नहीं बल्कि दर्जनों महिला सिपाहियों से इस तरह की बातें की जा रही है। यह शख्स रात में महिला सिपाहियों को फ़ोन करता है और उनसे गंदी डिमांड करता है। 


दरअसल, भागलपुर में महिला पुलिसकर्मी वीडियो कॉल से परेशान है। कॉल करने वाला खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताते हुए सबसे पहले पूछता है, शादीशुदा हो या कुंवारी। फिर चेहरा दिखाने को कहता है। इसके बाद अश्लील बातें करना शुरू कर देता है। यदि वीडियो कॉल काटा गया तो बार-बार करता रिंग कर परेशान करता है। इतना ही नहीं यह युवक महिला पुलिसकर्मी को धमकाता भी है। अब इसको लेकर भागलपुर जिले के इशाकचक थाना में पदस्थापित महिला सिपाही ने केस दर्ज कराया है।


बताया जा रहा है कि, इस मामले का खुलसा उस समय हुआ जब एक महिला सिपाही को फोन आया। महिला ने जैसे ही कहा कि वह विवाहित और दो बच्चों की मां है। इसपर कॉल करने वाले ने गालियां देकर फोन कट कर दिया। जब महिला सिपाही ने इस घटना का जिक्र सहकर्मी महिला पुलिस से किया तो वह सकपका गई। उसने बताया कि उसके पास भी ऐसा कॉल आया था। इसी तरह तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी और एक दर्जन से अधिक महिला सिपाहियों ने इसी तरह वीडियो कॉल आने की बात कही। धीरे-धीरे मामला पुलिस के आला अफसरों तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।


इधर, इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस  छानबीन कर मोबाइल सिम धारक की पहचान करने में जुटी है। वैसे पुलिस इस बात से परेशान है कि काल करने वाले पास महिला पुलिसकर्मियों का फोन नंबर कैसे मिला। महिला पुलिस कर्मी किसके फोन को रिसीव करेंगी उसे बखूबी पता है। इसलिए वह पुलिस अफसर बनकर फोन कर रहा है। भागलपुर में इस तरह की घटना उजागर होने के बाद पुलिस ने अन्य जिलों में भी संपर्क किया। पता चला कि औरंगाबाद, सीतामढ़ी, गया, पटना, नालंदा में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।