NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
17-May-2024 06:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में शनिवार तक लोगों को गर्मी सताएगी। इसके बाद 19 मई से सूबे में आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। जिस कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को प्रदेश के 6 जिले लू की चपेट में रहे। इस सीजन में प्रदेश में कई जिले दूसरी बार लू की चपेट में रहे। शेखपुरा, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, बांका और नवादा में लू चली।
वहीं, पटना सहित 20 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इसके साथ ही राज्य का सबसे गर्म जिला 43.8 डिग्री के साथ बक्सर रहा। रडार और उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पुरवा आने की संभावना है। इस कारण एक ट्रफ लाइन बनेगी। इसी कारण प्रदेश में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई को पूर्वी बिहार के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। वहीं 20 मई को उत्तर बिहार एवं दक्षिण-पूर्व बिहार के जिलों के एक या दो स्थानों पर आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।
उधर, इस गर्मी में पटना का न्यूनतम तापमान दूसरी बार 30 डिग्री के पार पहुंचा। पहली बार 30 अप्रैल को पटना का न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं दूसरी बार गुरुवार को (16 मई) न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 30.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जिस कारण लोगों को रात में भीषण गर्मी का एहसास हुआ। जबकि 8 मई को पटना का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था।