RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
10-Nov-2022 02:24 PM
MADHEPURA : मधेपुरा में एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।वहीं, आरोपी पति इस घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी को मायके से विदाई कराकर ले जा रहा था और अपने गांव, जिरवा-बिरैली के पास इस घटना को अंजाम दिया।
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, शंकरपुर थाना क्षेत्र के मोरकाही निवासी अरुण यादव की 30 वर्षीय पुत्री डेजी कुमारी की शादी मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के नौलखिया निवासी डोमी कुमार उर्फ अविनाश कुमार के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। शादी के बाद इन दोनों को दो संतान भी हुए। इसके बाद अब वापस से पत्नी डेजी गर्भवती थी।
इधर, इस घटना को लेकर मृतका के पिता अरुण यादव ने बताया कि बीते रात उनका दामाद डोमी कुमार उर्फ अविनाश के साथ बेटी डेजी कुमारी और साथ में नतनी को अपने घर नौलखिया, मधेपुरा ले जा रहे थे। करीब आधा घंटा बाद उन्होंने सलामती पूछने को लेकर दमाद को फ़ोन किया तो दामाद ने फोन पर बात करने के वजाय डेजी को फोन थमा दिया। जिसके बाद डेज़ी ने उन्हें बताया कि रास्ते में उसके साथ गाली- गलौज व मारपीट की जा रही है। आप बच्चे को ले जाइए। यह सुनकर मृतका के पिता और परिवार के लोग उन्हें देखने के लिए निकले, लेकिन उनके आने से पहले जीरवा- बिरैली के बीच गोली मारकर उनकी बेटी कि हत्या कर दी गई थी। । महिला को पति ने तीन गोली मार दी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है मृतका डेजी अब भी आठ माह की गर्भवती थी। जहां युवक के अवैध संबंध के कारण अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। इसी कारण पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं इस मामले में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने हत्या की वजह अवैध संबंध बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।