Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
11-Sep-2023 05:42 PM
By First Bihar
MUNGER: अवैध हथियार के रिल्स बनाना तीन युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद मुंगेर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा है। एक युवक जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं के साथ अवैध हथियार लहराते हुए डांस कर रहा था तो दूसरा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ रिल्स बना रहा था और तीसरा हथियार लेकर नशा कर रहा था। इन तीनों को आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार किया गया है। वही हथियार भी जब्त किया गया है।
मुंगेर में अवैध हथियारों के साथ रिल्स बनाने और किसी भी आयोजन में हथियार लहराने के शौकिन युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना रही है। मामला मुंगेर के मुफ्फसिल और टेटिया बंबर थाना क्षेत्र का है जहां बिच्छी चांचर गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बार बालाओं को बुलाया गया था। बार बालाओं के डांस के बीच मुंह में गमछा बांधे एक युवक बालाओं के पास आकर हाथ में हथियार लेकर डांस करने लगा। वहीं इस डांस का किसी ने वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि आयोजक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
वहीं दूसरा मामला मुफ्फसिल थाना इलाके के शंकरपुर का है। जहां पियूष यादव और सुदर्शन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने पिस्टल और कट्टा के साथ रिल्स बनाया और फेसबुक पर अपलोड कर दिया था। नशा करते और पिस्टल लहराते वीडियो वायरल होने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी कट्टा ,एक पिस्टल और 12 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किया है।
दोनों ही मामले का खुलासा करते हुए मुंगेर एसपी जग्गूनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बिच्छी चांचर गांव में 8 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में थानाध्यक्ष द्वारा फायरिंग करने वाले युवक रजनीश कुमार की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया है।इस मामले में आयोजक समेत चार लोगों पर प्रार्थमिकी दर्ज की गई है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दूसरा मामला मुफ्फसिल थाना के मिल्की शंकरपुर गांव का है जहां दो युवकों का हथियार के साथ वीडियो बनाकर वायरल हुआ था जिसमें दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से एक देसी कट्टा,एक पिस्टल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी सामूहिक आयोजन करते हैं तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को दें और वहां से अनुमति प्राप्त कर ही ऐसे आयोजन करें।अगर इस तरह के आयोजन में असामाजिक लोग घुसकर इस तरह के कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर आयोजक की जिम्मेदारी बनती है। अगर आयोजक नहीं मानते हैं तो उनके विरुद्ध भी दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुंगेर से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट....




