नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजकर BJP ने दिखाया अपना असली चेहरा: मुकेश सहनी बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बीजेपी नेता की दबंगई: दलित परिवार से की जमकर मारपीट, फायरिंग का भी आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले चंद्रशेखर आजाद: कहा..बिहार की जनता के साथ बड़ा धोखा Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान Bihar Politics: ‘मुख्यमंत्री का फैसला साहसिक और दूरदर्शी’, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने पर बोले चिराग पासवान जल्द आ रहा ‘व्हाट्सऐप प्लस’ पेड प्लान: पैसे देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानें पूरी जानकारी बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह Bihar Civil Court Exam : आज डाउनलोड करें बिहार सिविल कोर्ट प्यून परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानिए किस दिन होगी परीक्षा
04-Oct-2020 07:59 AM
DESK : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है। हाथरस के बाद अब प्रयागराज से नया मामला सामने आया है। प्रयागराज में बीए की एक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हाथरस के बाद बलरामपुर गैंगरेप को लेकर उत्तर प्रदेश से सुर्खियों में है इस बीच प्रयागराज के नए मामले ने पारा और गर्म कर दिया है।
प्रयागराज में जिससे छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया उसका आरोप है कि बीजेपी के एक स्थानीय नेता के साथ मिलकर कई लोगों ने उसे शिकार बनाया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। इसके पहले पुलिस एक अन्य आरोपी डॉ अनिल द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीजेपी नेता इस मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद फरार चल रहा था लेकिन प्रयागराज पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश में उन्नाव रेप केस से शुरू हुआ मामला अब हाथरस, बलरामपुर होते-होते प्रयागराज पहुंच चुका है। यूपी में योगी सरकार बैकफुट पर है और यहां विपक्ष को बैठे-बिठाए मुद्दा मिल रहा है। प्रयागराज के मामले में पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में रेप का केस दर्ज कराया है। सरकार को अब डर लग रहा है कि यह मामला भी कहीं हाईप्रोफाइल ना बन जाए।