ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / अब सनी देओल का बंगला नहीं होगा नीलाम, बैंक ने वापस लिया नोटिस,...

अब सनी देओल का बंगला नहीं होगा नीलाम, बैंक ने वापस लिया नोटिस, कांग्रेस ने पूछा सवाल-नीलामी रोकने के तकनीकी कारण कहां से आ गया?

21-Aug-2023 02:05 PM

By FIRST BIHAR

DESK: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। हर दिन यह फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। गदर 2 ने सप्ताहभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे है। सिनेमाघरों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है जिसे देख यह कह सकते हैं कि गदर 2 फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। एक तरफ यह फिल्म करोड़ों का कमाई कर रही है वही दूसरी ओर इस फिल्म के मुख्य किरेदार निभाने वाले सनी देओल के कर्ज में डूबे होने की खबर आई थी। 


बैंक ऑफ इंडिया का उन पर 56 करोड़ रूपये का कर्ज था जिसे लेकर बैंक ने उन्हें नोटिस भेजा था। बैंक ने सनी देओल से 56 करोड़ रुपये और ब्याज की रिकवरी का नोटिस भेजा था। यह भी कहा था कि सनी देओल ने यदि कर्ज नहीं चुकाया तो मुंबई के जुहू स्थित सनी विला बंगला नीलाम होगा। लोकसभा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओले के सनी विला की बिक्री के लिए नोटिस भी लगा दिया गया था।  


एक अखबार में नोटिस जारी करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा था कि सनी देओल का बंगला 25 सितंबर को नीलाम किया जाएगा। जिसके बाद यह मामला अचानक सुर्खियों में आ गया था। लेकिन अब बैंक की तरफ से दूसरा विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमें यह कहा गया है कि पहले जो नोटिस जारी किया गया था उसे तकनीकी वजहों के कारण वापस लिया जा रहा है। बैंक के द्वारा नोटिस वापस लिये जाने पर कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल उठाया कि इन तकनीकी कारणों को किसने ट्रिगर किया? नोटिस वापस लिये जाने के बैंक के फैसले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सवाल पूछा कि नीलामी रोकने के तकनीकी कारण कहां से आ गया? 


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "कल दोपहर को देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने बीजेपी सांसद सनी देओल के जुहू स्थित आवास को ई-नीलामी के लिए रखा है क्योंकि उन्होंने बैंक का 56 करोड़ रुपये नहीं चुकाया है। आज सुबह 24 घंटे से भी कम समय में देश को पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'तकनीकी कारणों' से नीलामी नोटिस वापस ले लिया है। आश्चर्य है कि इन 'तकनीकी कारणों' को किसने ट्रिगर किया?"


मिली जानकारी के अनुसार गुरदासपुर से बीजेपी सांसद सनी देओल के पास कुल 120 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हर फिल्म के लिए वे 6 करोड़ रुपये लेते हैं। गदर-2 के लिए सनी देओल ने 20 करोड़ रुपया लिया है।