Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
23-Feb-2023 04:30 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बेलगाम बयानबाजी कर रहे राजद के मंत्री अब सेना का भी अपमान करने पर उतरे हैं। राजद के मंत्री सुरेंद्र यादव ने अब अग्निवीरों को हिजड़ा करार दिया है। सुरेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय सेना का नाम होगा-हिजड़ों की फौज।
बता दें कि सुरेंद्र यादव बिहार के सहकारिता मंत्री हैं। किसी दौर में मगध इलाके के आतंक माने जाते थे। अब राज्य सरकार में मंत्री हैं। इन दिनों वे कटिहार में कैंप कर 25 फरवरी को पूर्णिया में होने वाली महागठबंधन की रैली के लिए भीड जुटाने में लगे हैं. कटिहार में ही मीडिया से बात करते हुए सुरेंद्र यादव ने अग्निवीरों को हिजड़ा करार दिया।
मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा-आज से ठीक साढ़े 8 साल के बाद देश का नाम कहा जायेगा हिजडों की फौज. ये मैं बोलता हूं. साढ़े 8 के बाद जितना पुराना पुराना सेना वह सब रिटायर कर जायेगा. ये जो साढ़े 4 के अग्निवीर वाले हैं, ये लोग जब बहाल होंगे तो इनका तो ट्रेनिंग ही पूरा नहीं होगा. ये क्या कर लेंगे.
सैनिक का तो शादी ब्याह नहीं होगा
सुरेंद्र यादव ने कहा –अग्निवीर वाला सब चल आयेगा रिटायर होगा तो शादी-ब्याह के लिए लोग आयेगा. पूछेगा-क्या नाम है बाबू, क्या करते हो. जवाब मिलेगा-रिटायर फौजी हैं. उनका ब्याह होगा. लोग कहेगा- जब रिटायर कर ही गया है तो परमानेंट न रिटायर है. कहां इसको बेटी देकर बर्बाद करेंगे. सुरेंद्र यादव ने कहा-बेटी का ब्याह करने के लिए आदमी भाग जायेगा. गाड़ी से आय़ा होगा तो गाड़ी छोड़ कर भाग जायेगा.
सुरेंद्र यादव से सवाल पूछ रहे मीडियाकर्मियों ने सेना के लिए हिजड़ों की फौज कहे जाने पर आपत्ति जतायी. लेकिन मंत्री सुरेंद्र यादव अपनी बात से पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में कौन सेना तैयार होगा. हम सही कह रहे हैं. अग्निवीर वाला जो प्रस्ताव लाया उसको फांसी पर चढ़ाओ.
मंत्री सुरेंद्र यादव के इस बयान पर राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमने वीडियो देखा नहीं है देखने के बाद इस पर बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सेना देश का गौरव है और हम देश की सैनिक को सैल्यूट करते हैं। भीरतीय सेना जागती हैं तब हम सोते हैं। भाजपा किस संदर्भ में कहा ले जाना चाहती है चीजों को वो अलग विषय हैं।
बता दें कि बिहार में राजद के मंत्री लगातार विवादास्पद बयान दे रहे हैं. इससे पहले राजद के मंत्री चंद्रशेखर औऱ आलोक मेहता के बयानों को लेकर काफी विवाद हो चुका है. अब सुरेंद्र यादव ने तो सेना को ही हिजड़ों की फौज करार दिया है.