पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
28-Aug-2024 08:30 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार पुलिस को अब पहले से अधिक सुरक्षा के साधन उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब इनके पास इस तरह के कीट दिए जाएंगे ताकि पत्थरबाजी के दौरान भी इनको किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं हो और बड़े आसानी से अपने काम को अंजाम दे सके और उग्र भीड़ को शांत करवा सकें। अब बिहार पुलिस को उपद्रव और पत्थरबाजी से निपटने के लिए एडवांस फुल बॉडी प्रोटेक्टर से लैस कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस सुरक्षा कवच को पहनने के बाद पुलिसकर्मी 360 डिग्री से होने वाली पत्थरबाजी में सुरक्षित रहेंगे। इसमें छाती के लिए प्रोटेक्टर, कंधे के पैड, ऊपरी भुजा गार्ड, कोहनी गार्ड, ग्रोइन और शिन गार्ड आदि होंगे। इस सुरक्षा कवच का वजन करीब छह किलोग्राम है। बिहार में पहली बार पुलिसकर्मियों को एडवांस फुल बॉडी प्रोटेक्टर मिला है। इसका पहली बार जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए वहां की पैरा मिलिटरी और अन्य फोर्स करती थी। इसे रबर, फाइबर समेत अन्य मटेरियल से बनाया गया है।
इस प्रोटेक्टर से लैस पुलिस पत्थरबाजी के बीच रुकेगी नहीं, बल्कि आगे बढ़ती रहेगी और उपद्रवियों को दबोच लेगी। कई बार हंगामा के बीच होने वाली रोड़ेबाजी में पुलिस एक जगह पर ही ठिठक जाती थी। वह अपने को बचाने लग जाती थी। बताया गया कि नया एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर पुराने बॉडी प्रोटेक्टर से कई गुणा ज्यादा सुरक्षा कवच का काम करेगा।
मालूम हो कि, बुलेटप्रूफ सुरक्षा कवच केवल गोली और छर्रों को रोकता है, जबकि इसे खास तौर से रोड़े से बचने के लिए बनाया गया है। इससे किसी भी तरह के बवाल में चलने वाले पत्थर व रोड़ेबाजी समेत अन्य चीजों से पुलिस पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। मुजफ्फरपुर रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर रेल पुलिस को भी दिया गया है। रेल थाना मुजफ्फरपर में छह बॉडी प्रोटेक्टर आए हैं। इससे पुलिसकर्मी हंगामा और बवाल के दौरान होने वाली रोड़बाजी व हमले से बचे रहेंगे। सिटी एसपी, अवधेश सरोज दीक्षित ने कहा कि जिला पुलिस के लिए एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर मिला है। जिले के सभी थानों में इसे दिया जा रहा है।