ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / अब पप्पू यादव बाढ़ राहत कैम्प चलाएंगे, तटबंध टूटा तो मौके पर पहुंच...

अब पप्पू यादव बाढ़ राहत कैम्प चलाएंगे, तटबंध टूटा तो मौके पर पहुंच गए

25-Jul-2020 10:49 PM

PATNA : कोरोना महामारी के बीच बिहार के 10 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में है और जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच। लगातार बाढ़ पीड़ितों के बीच मौजूद पप्पू यादव ने सरकारी इंतजाम से अलग अपने स्तर से बाढ़ राहत शिविर चलाने का फैसला किया है। पप्पू यादव ने कहा है कि वह बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कैंप खोलेंगे और लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।


पप्पू यादव ने कहा कि आज पूरा उत्तर बिहार बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। लेकिन लोगों को कोई सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। हमने पूर्व में भी देखा है कि जब भी संकट आया है सुशासन कैद रहा है। और अब भी यही हो रहा है। चार महीने के लॉकडाउन ने पहले ही मध्यम और निम्न वर्ग की कमर तोड़ दी है और अब बाढ़ से स्थिति और भी ख़राब हो गई है। मैं सरकार द्वारा एक विशेष पैकेज की घोषणा की मांग करता हूं।


जाप अध्यक्ष ने कहा कि सभी मंत्री, विधायक और सांसद गायब है। इन्हें बाढ़ वाले क्षेत्रों में जाकर देखना चाहिए कि गरीब आम जनता किन परिस्थितियों में जीवन जीने को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग के मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए तथा इस स्थिति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों, ठेकेदारों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम एक सप्ताह के भीतर कोर्ट में पीआईएल दायर कर एफआईआर दर्ज करेंगे। पप्कपू ने कहा कि बांध में जरूरी प्लेट लगाए नहीं जाते हैं। सारे पैसे लूट लिए जाते हैं और जब बाढ़ आती है तो नेपाल पर दोषारोपण किया जाता है। बाढ़ का ही फायदा उठाते हुए सड़क योजनाओं में धांधली होती है। सड़कें बनती नहीं है और बाद में कह दिया जाता है सड़क बाढ़ में टूट गई। इन सबकी जांच होनी चाहिए। 


कोरोना वायरस का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पहले जो सरकार डींगें हांक रही थी वह आज बेबस दिख रही है। राज्य में 1,000  से भी कम वेंटिलेटर है और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी है।