LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका
22-Jun-2024 08:32 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अब लोग बड़े ही आसानी से ऑनलाइन तरीके से बालू की खरीददारी कर सकते हैं।राज्य में अगले महीने से सरकार ऑनलाइन बालू खरीदने की सुविधा देगी।
वहीं, बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसएमसी) के माध्यम से यह कार्य होगा। ऑनलाइन खरीदा गया बालू गुणवत्तापूर्ण न होने की स्थिति में वापस भी किया जा सकेगा। आने वाले दिनों में ऑनलाइन की सुविधा में बालू के बाद ईट और गिट्टी को भी शामिल जाएगा।
वहीं, इस मामले में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस पूरी योजना का उद्देश्य लोगों को आसानी से उचित दरों पर बालू उपलब्ध कराना है। उप मुख्यमंत्री ने विभाग में नए बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन भी किया। जिसका मकसद बालू की अवैध निकासी, ढुलाई और बिक्री पर लगाम लगाना है।
उधर, मंत्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में 891 बालू घाट हैं। इनमें 488 पीले और 403 सफेद बालू घाट हैं। मानसून को देखते हुए 15 जून से बालू खनन पर रोक प्रभावी की गई है। 15 जून से पहले 185 घाटों से बालू निकासी हो रही थी। चूंकि नदियों से खनन बंद रहेगा लिहाजा सभी डीएम, एसएसपी को मानीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं ताकि अवैध खनन न होने पाए।