Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
04-Feb-2023 09:59 AM
By First Bihar
PATNA : पुलिस को पब्लिक फ्रेंडली बताया जाता है। लेकिन आए दिन यह सुनने को मिलता है कि पुलिस और जनता के बीच अब पहले वाली स्थिति नहीं रही। अक्सर लोगों को यह शिकायतें रहती है कि, उनकी शिकायत सुनने के लिए कोई बड़े अधिकारी तैयार नहीं होते हैं जिसके कारण समस्या का सही समाधान नहीं हो पाता है। इस बीच अब इस स्थिति को बदलने के लिए राज्य के नए डीजीपी आर एस भट्टी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि अब राज्य में हर दिन आईजी, डीआईजी और एसपी दो घंटे का समय आम लोगों की समस्या को सुनने के लिए देना होगा। उनकी समस्याओं का निपटारा कैसे होगा उसका समाधान निकालेंगे।
दरअसल, पुलिस मुख्यालय के तरफ से एक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में यह कहा गया है कि हर कार्य दिवस मतलब छुट्टी वाले दिनों को छोड़कर सुबह 11:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक पुलिस के अधिकारी यानी आईजी डीआईजी और एसपी उनके ऑफिस में आने वाले लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उसका निवारण करेंगे। इस दौरान उन्हें अपने दफ्तर में आए हुए हर एक लोगों से मिलना होगा और उनकी समस्याओं को सुनना होगा।
मालूम हो कि, राज्य के अंदर आए दिन जब समस्या सुनने को मिलती है कि पुलिस धन से समस्याओं का निपटारा नहीं कर पा रही है। लोगों को यह कहते सुना जाता है कि पुलिस फ्रेंडली ना कर सिर्फ कुछ लोगों के लिए रह गई है। जिसके बाद अब राज्य के नए डीजीपी आर एस भट्टी ने इन समस्याओं के समाधान को लेकर या फैसला किया है।
राज्य के नए डीजीपी और इस बेटी को हर दिन या देखने को मिल रहा था कि राज्य के लोग बड़ी संख्या में अपनी शिकायतों को लेकर पटना स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंच रहे हैं। इसके बाद पुलिस मुख्यालय के तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि जिस तरह से पुलिस मुख्यालय के अंदर पब्लिक की बातों और उनकी समस्याओं को सुना और समझा जाता है उसी तरह से रेंज और जिला के पुलिस अधिकारियों को पब्लिक की समस्याओं को सुनना होगा।
वहीं, पुलिस मुख्यालय में जबरदस्त था वहां आने वाले लोगों की शिकायतों को सुनने के लिए बनी हुई है वह आगे भी जारी रहेगी। लेकिन अब सिर्फ अधिक परेशानियों को लेकर लोग पुलिस मुख्यालय पहुंचे इस बात का ध्यान पुलिस के अधिकारियों को भी रखना होगा।