ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार : अब नहीं चलेगी मनमानी ! टीचरों के बाद स्टूडेंटों की...

बिहार : अब नहीं चलेगी मनमानी ! टीचरों के बाद स्टूडेंटों की भी बनेगी ऑनलाइन हाजरी, होंगे ये फायदे

07-Jul-2023 10:17 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी केके पाठक ने जब से संभाली है तब से वह लगातार कोई ना कोई नया फरमान जारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब पाठक ने राज्य के टीचरों के साथ साथ स्टूडेंट के लिए भी ऑनलाइन हाजरी बनाने का आदेश पारित किया है। इसको लेकर शिक्षा परियोजना परिषद में एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया है। इसकी शुरुआत 16 जुलाई से पटना जिले से की जाएगी।


दरअसल, पिछले ही दिनों शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर कहा गया था कि राज्य के शिक्षकों को अब अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करवानी होगी। इसके बाद अब राज्य के छात्रों के लिए भी यह आदेश जारी कर दिया गया है। इसको लेकर एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल ऐप में स्कूल, हेडमास्टर,शिक्षक और विद्यार्थी के अलग-अलग मॉड्यूल बनाया गया है। 


संबंधित मॉड्यूल के तहत यू डाइस 2021- 2022 के आधार पर पहले शिक्षक प्रोफाइल से संबंधित सारे आंकड़ों की एंट्री होगी फिर उनकी आईडी बनेगी। इसी के जरिए टीचर रोजाना अब अपनी हाजरी बनाएंगे। इसके आलावा इसमें स्टूडेंट की भी सारी जानकारी होगी। पहले टीचर की हाजरी बनने के बाद स्टूडेंट की हजारी बनेगी। इसके लिए क्लास वाइज डाटा क्लेट किया जाएगा फिर उसके बाद स्टूडेंट की हाजरी बनाई जाएगी।


मालूम हो कि, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से तैयार किया गया यह ऐप स्कूल परिसर में ही काम करेगा शिक्षक कहीं से भी अपनी प्रस्तुति दर्ज नहीं करा सकते हैं उन्हें स्कूल परिसर में रहना जरूरी होगा। यह एप 16 जुलाई से शुरू होगा। इसके बाद ऑनलाइन हाजरी की व्यवस्था बनाने की शुरुआत की जाएगी।


आपको बताते चलें कि इस ऐप के जरिए रजिस्टर पर हाजिरी का सिस्टम खत्म हो जाएगा साथ ही साथ हाजिर होने के बाद अब फर्जीवाड़ा नहीं हो पाएगा इसके अलावा स्कूलों से 75 फ़ीसदी हाजिरी नहीं मांगनी होगी अब शिक्षक और छात्र की हाजिरी पर ऑनलाइन निगरानी होगी।