मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
18-Apr-2024 05:15 PM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं। वह एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने अपना एक और पोस्ट एक्स पर डाला है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के दस साल के काम को बताने का प्रयास किया है। लालू प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा है कि अब मोदी की बातों का कोई मतलब नहीं है। मोदी की गारंटी मंच पर रखे उस माइक से शुरू होती है और माइक हटते ही खत्म हो जाती है।
लालू आगे लिखते हैं कि मोदी के भाषण में उनकी गारंटी की कोई गारंटी नहीं होती। देश की 140 करोड़ जनता गवाह है कि देश में मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में देश के सामने 10 करोड़ झूठ परोसा है। पिछले 10 साल में देश को 10 करोड़ जुमले दिए हैं। पिछले 10 साल में देश को 10 करोड़ छल परोसा गया है। पिछले 10 साल में देश को 10 करोड़ फ़रेब परोसा गया है। पिछले 10 साल में देश को 10 करोड़ धोखा परोसा गया है। पिछले 10 साल में देश को 10 करोड़ प्रपंच परोसा गया है। पिछले 10 साल में देश को 10 करोड़ नाटक परोसा है मोदी ने। पिछले 10 साल में देश को 10 करोड़ ड्रामा परोसा गया है। इससे पहले लालू ने एक्स पर लिखा कि अब बिहार में #तेजस्वी के बिना कुछ भी संभव नहीं। मोदी ने तो देश को बर्बाद कर दिया है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कल 17 अप्रैल को पहली बार छपरा पहुंचे थे। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सारण की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य भी साथ में छपरा पहुंची थी। इस दौरान लालू ने छपरा में नवनिर्मित राजद कार्यालय का उद्घाटन किया और इस कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया था। तब भी लालू के निशाने पर नरेंद्र मोदी और राजीव प्रताप रूडी ही थे।