ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Home / news / अब मांझी भी अपनी पार्टी को करेंगे अनलॉक, 3 जून को धरना पर...

अब मांझी भी अपनी पार्टी को करेंगे अनलॉक, 3 जून को धरना पर बैठेंगे

01-Jun-2020 07:23 PM

PATNA : लॉकडाउन 4 खत्म होने के साथ बिहार में बड़ी राजनीतिक सक्रियता में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को भी एक्टिवेट कर दिया है। पूर्व सीएम मांझी ने फैसला किया है कि वह आगामी 3 जून को एक दिवसीय धरने पर बैठेंगे।मांझी सांकेतिक तौर पर एक 11 बजे से 1 बजे के बीच धरने पर बैठेंगे। इस दौरान सभी जिलों में उनकी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता भी धरना देंगे।


जीतन राम मांझी नीतीश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना देंगे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से सरकार के सामने 8 एजेंडे रखे जाएंगे। मांझी सरकार से यह मांग करेंगे कि वह इन आठ बिंदुओं पर विचार करने के साथ उसको अमल में लाए।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वैश्यंत्री ने सभी जिला अध्यक्षों को इस एकदिवसीय धरने में शामिल होने का निर्देश दिया है। पार्टी की तरफ से जिला अध्यक्षों समेत अन्य नेताओं को यह निर्देश दिया गया है कि धरने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाए। लोग एक दूसरे के बीच फासला रखें और मास्क का इस्तेमाल करें। पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी खुद पटना स्थित आवास में धरना पर बैठेंगे।