BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम 90 के दशक की याद दिलाते हुए पप्पू यादव पर बरसे संजय जायसवाल, कहा..वो कैसे व्यक्ति हैं, यह पूरा बिहार जानता है Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित
14-Aug-2024 12:33 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में अजय कुमार साह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। अजय कुमार साह के बारे में कहा जा रहा है कि अजय भाजपा बजरंगपुरी मंडल के पूर्व महामंत्री थे। इस इलाके में हथियारों से लैस बदमाशों ने दूध बूथ संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर राज्य सरकार के खिलाफ निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने इसे जंगलराज कहा है।
तेजस्वी यादव ने एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बिहार की NDA सरकार और नेताओं के लिए ये दुर्भाग्यपूर्ण हत्याएं नहीं बल्कि सत्ता बचाने की मंगलकारी घटनाएं है। अब इन्हें जंगलराज कोई नहीं बोलेगा क्योंकि BJP शासन में है।' घर के नीचे ही बूथ चलाने वाले 45 वर्षीय अजय कुमार साह दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी दो अपराधी वहां आ धमके। किसी बात को लेकर उनके और अजय के बीच कहासुनी होने लगी। तभी एक बदमाश में रिवाल्वर निकाल कर उन्हें गोली मार दी। अजय के सीने और हाथ में गोली लग गई। इसके बाद हमलावर बिस्कोमान के रास्ते भाग गए।
आवाज सुनकर दुकान के ऊपरी तल्ले पर सो रहे परिजन नीचे आए तो देखा कि अजय दरवाजे पर गिरे हुये हैं। अजय भाजपा बजरंगपुरी मंडल के पूर्व महामंत्री थे। एएसपी शरथ आरएस ने बताया कि जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। उसमें दो अपराधी दिख रहे हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।