बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा
13-Feb-2022 10:14 PM
DESK: ईशान के बाद अब अनुनय ने बढ़ाया बिहार का मान। बिहार के क्रिकेटर अनुनय अब IPL 2022 में खेलेंगे। IPL सीजन 15 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा है। अनुनय ने बताया कि यहां तक पहुंचने के लिए उसे काफी संघर्ष करना पड़ा है। उसने कभी हार नहीं मानी। अनुनय ने राजस्थान रॉयल्स में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। अब उन्हें उनके पसंदीदा टीम ने ही खरीदा है।
बिहार के क्रिकेटर अनुनय सिंह वैशाली जिले के फतेहपुर बुजुर्ग सहदेई गांव के रहने वाले हैं। अनुनय के पिता आदित्य सिंह गोरखपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। अनुनय के पिता फुटबॉलर भी रह चुके हैं। अपने पिता से प्रभावित होकर ही अनुनय ने क्रिकेटर बनने का फैसला लिया।
क्रिकेटर बनने का सपना लिए वह बचपन में ही दिल्ली चला गया। इसके बाद अनुनय ने अपनी पढ़ाई दिल्ली में की। पढ़ाई के साथ ही दिल्ली में ही विकासपुरी क्रिकेट सेंटर से जुड़ा जिसके बाद उसकी प्रैक्टिस शुरू हो गयी।
जब बिहार में क्रिकेट को बढ़ावा मिला तब वह 2017 में बिहार आ गया। पटना में कैप क्लब में अनुनय ने खेलना शुरू किया। उनके कोच मनोज सिंह ने उन्हें खेलने में काफी मदद की। इसके बाद अनुनय वैशाली के लिए खेला जहां उसने अच्छा प्रदर्शन किया। बाद में वह बिहार के लिए चयनित किया गया।
बिहार के लिए 9 विजय हजारे, 1 रणजी,1 सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी यानी कुल 11 मैच बिहार के लिए अनुनय अब तक खेल चुके हैं। विजय हजारे मैच के दौरान मुंबई के खिलाफ खेलते हुए अनुनय से भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के खिलाफ भी गेंदबाजी कर चुके हैं। अनुनय के चयन से वैशाली के क्रिकेट संघ, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। अनुनय ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यहां मुझे क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारों के साथ खेलने और अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा।