Howrah Vande Bharat delay : रेल यात्री ध्यान दें! गया–कोडरमा रेलखंड पर निर्माण कार्य से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें 15 दिनों तक रहेंगी प्रभावित, देखें नया टाइम टेबल Bihar Khasmahal Land News : खासमहाल जमीन पर सरकार सख्त, रद्द होगी इन 12 जिलों में बंदोबस्ती; पढ़िए क्या है वजह NEET student death case : पटना NEET छात्रा मौत केस: 10 और लोगों का होगा DNA टेस्ट, CBI जांच की तैयारी तेज; हॉस्टल सुरक्षा पर सख्ती Bhojpur rail project : बिहार में इस रेलखंड का होगा दोहरीकरण, इन शहरों को मिलेगी नई रफ़्तार; जानिए क्या है ख़ास Bihar Assembly : बिहार विधान मंडल में आज भी हंगामे के आसार, महिला सुरक्षा और अपराध पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Bihar bus accident : बिहार में भीषण सड़क हादसा: बस-कार की जोरदार टक्कर में दो की मौत, गैस कटर से निकाले गए शव मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: दो लाख तक की मदद के लिए महिलाओं को देने होंगे हज़ारों रुपए, आसान भाषा में समझें पूरा नियम Bihar MDM Scheme : अब नहीं होगी वेतन की टेंशन! स्कूलों में काम करने वाले इनलोगों को अब इस तरह से मिलेगी हर सूचना; बैंक के चक्कर खत्म school staff action : 11 फरवरी को बिहार के स्कूलों में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, वरना चली जाएगी नौकरी; डायरेक्टर ने जारी किया आदेश Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
08-Jan-2021 04:24 PM
DESK : हर दिन कोरोना के बढ़ते मामले पूरे देश में देखने को मिल रहे हैं. ब्रिटेन में पाए गए कोरोना के नए स्ट्रेन से लोग बहुत ही ज्यादा खौफ में हैं. कोरोना वायरस से होने वाली मेडिकल समस्याओं और साथ ही उसके लक्षण के बारे में सभी लोगों को जानकारी है. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि इंसान के दिल के धड़कन में आया बदलाव उसके संक्रमित होने या न होने की तरफ इशारा करता है. इसका अर्थ यह है कि आपकी हार्ट बीट में अगर असामान्य बदलाव होता है तो वो कोरोना पॉजिटिव होने का संकेत हो सकता है.
'कोविड-19 सिम्पटम्स स्टडी ऐप' द्वारा 40 लाख से ज्यादा डाटा के अध्ययन पर यह रिपोर्ट अधारित है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल की धड़कन की गति संकेत दे सकती है कि संबंधित व्यक्ति कोरोना की चपेट में आया है या नहीं. ऐप के शोधकर्ताओं की मानें तो कोविड-19 धड़कन की असमान्य गति या हाई हार्ट रेट का कारण बन सकता है. इसमें इंसान की धड़कन 100 बीट्स प्रति मिनट के ऊपर तक जा सकती है.
अगर आप हार्ट बीट से कोरोना संक्रमण की पहचान करना चाहते हैं तो सबसे पहले कम से कम पांच मिनट आराम करें. उसके बाद अंगूठे के बगल वाली और बीच वाली उंगली से अपनी पल्स रेट की जांच करें. इस दौरान कलाई की नस या गर्दन के पास 'विंड पाइप' को हल्के से प्रेस करें. हार्ट बीट को 30 सेकेंड तक काउंट करें और फिर उसे 2 से गुणा कर दें. आपकी हार्ट बीट का सही रेट सामने आ जाएगा.
अगर एक्सपर्ट्स की माने तो उनका कहना है कि पल्स बीट की एक रेगुलर रिदम सामान्य होती है. अगर आपका हार्ट रेट 60 से 100 बीट्स प्रति मिनट है तो सब सामान्य है. लेकिन अगर हार्ट रेट 100 से ज्यादा जा रहा है तो कुछ समस्या हो सकती है.बता दें कि यूनाइटेड किंगडम जो कि कोविड-19 की वैक्सीन रोलआउट करने वाला दुनिया का पहला देश बना था, लेकिन आज रूप बदलने वाले वायरस का केंद्र बन गया है. इस वजह से पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है. ऐसी परिस्थितियों में सरकार और पब्लिक हेल्थ ऑफिशियल्स लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.
आपको बता दें कि यूनाइटेड किंगडम जो कि कोविड-19 की वैक्सीन रोलआउट करने वाला दुनिया पहला देश बना था, आज रूप बदलने वाले वायरस का भी केंद्र बन गया है. इस वजह से पूरे देश में उथल-पुथल मची हुई है. ऐसी परिस्थितियो में सरकार और पब्लिक हेल्थ ऑफिशियल्स लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं.दूसरी ओर नए स्ट्रेन के आने से दक्षिण अफ्रीका में भी हालात काफी बदतर होते जा रहे हैं. देश में मृतकों की बढ़ती संख्या के चलते ताबूतों की कमी पड़ने लगी है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां कोरोना से होने वाली मौतें पहले की तुलना 120 फीसदी बढ़ गई हैं. बुधवार को देश में बुधवार को 422 लोगों की मौत हुई थी जबकि 15 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए थे.