ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक, बच्चा चोरी के आरोप में बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर One Stop Centre : महिला पर किया हमला तो बचना होगा मुश्किल, तीन अंक वाले इस नंबर से सीधे मिलेगी मदद; चल जाएंगे जेल Bihar Tourism: आपको भी पहाड़ों में घूमने का है शौक? तो बिहार की यह जगह है सही विकल्प, बिना देर किए पहुंचें ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ‘उड़ा देंगे’, बिहार में होमगार्ड जवान ने बीच बाजार लोगों पर तान दी बंदूक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, क्या बच्चे को मिलेगी भारतीय नागरिकता? जानिए कहां फंसा मामला? Bihar News: वाकई में बड़ी जालिम है शराब..! उपेन्द्र कुशवाहा की ‘पाठशाला’ के दो सियासी सहपाठी में भारी भिड़ंत, पहले वाले ने दूसरे के बारे पूछा- कौन है वो..हम नहीं जानते ? Bihar Police: IG-DIG को मिला एक्स्ट्रा पावर, सिपाही से इंस्पेक्टर तक को अब नहीं लगाना होगा मुख्यालय का चक्कर; जारी हुआ आदेश किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित किसानों के लिए बड़ा फैसला: बिहार सरकार बनाएगी नया मार्केटिंग फेडरेशन, बिस्कोमान की तर्ज पर होगा विकसित

अब फ्री में कर सकते हैं Jio की वाई-फाई कॉलिंग, इन मोबाइल में करेगा सपोर्ट, ऐसे करें फोन में सेटिंग

अब फ्री में कर सकते हैं Jio की वाई-फाई कॉलिंग, इन मोबाइल में करेगा सपोर्ट, ऐसे करें फोन में सेटिंग

09-Jan-2020 01:17 PM

DESK : रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है. जियो ने अपने ग्राहकों को एक और तोहफा दिया है. जियो ने वॉयस एंड वीडियो ओवर वाई-फाई सर्विस को लॉन्‍च करने की घोषणा की है. जियो की यह सर्विस भारत में हर जगह किसी भी वाई-फाई पर काम करेगी और 150 से ज्यादा स्मार्टफोन इस सेवा को सपोर्ट करेंगे.

जियो इस सर्विस को काफी महीनों से टेस्ट कर रहा था. जिसके बाद अब 16 जनवरी से इसे देशभर में लॉन्च कर दिया जाएगा. 

जियो के इस सर्विस के तहत यूजर्स किसी भी वाई-फाई नेटवर्क की मदद से फ्री में कॉलिंग कर सकते हैं. यूजर्स इस सर्विस के जरिए वीडियो कॉल भी कर पाएंगे.

क्या होगा फायदा
यदि आपके फोन में एक्टिव इंटरनेट नहीं है तो आप किसी वाई-फाई या किसी से हॉटस्पॉट लेकर फोन पर आराम से बात कर सकते हैं. किसी भी वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग कर इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है. 

ऐसे करें फोन में सेटिंग
अभी यह सुविधा 150 स्मार्टफोन में स्पोर्ट करेगा. इसे चेक करने के लिए आप अपने फोन के सेटिंग्स में जाकर चेक कर सकते हैं. अगर मोबाइल के नेटवर्क सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन दिख रहा है तो उसे इनेबल करके आप जियो के इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.