ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / ब्राउन शुगर की डिलीवरी करते पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा

ब्राउन शुगर की डिलीवरी करते पुलिस ने एक तस्कर को दबोचा

27-Jan-2022 09:16 PM

By AJIT

BHAGALPUR: शराब की होम डिलीवरी के बाद अब ब्राउन शुगर की डिलीवरी का धंधे का खुलासा हुआ है। भागलपुर पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर एक तस्कर को ब्रॉउन शुगर की 53 पुड़िया के साथ गिरफ्तार किया है। 


एसएसपी बाबू राम ने बताया कि उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि जोग्सर थाना क्षेत्र के कोयला घाट रोड में एक तस्कर ब्रॉउन शुगर की डिलीवरी करने वाला है। जोग्सर थानाध्यक्ष अजय अजनबी को एसएसपी ने एक टीम गठित करने का निर्देश दिया। जिसके बाद जोग्सर थाना क्षेत्र के कोयला घाट रोड में छापेमारी कर पुलिस ने 53 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।


 बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है। वहीं गिरफ्तार तस्कर की पहचान जोग्सर थाना क्षेत्र के कोयला घाट निवासी पंकज यादव के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से थाने में पूछताछ कर रही है।


 ब्रॉउन शुगर तस्करों का गिरोह पूरे भागलपुर में फैल चुका है। लगातार भागलपुर जिले में ब्रॉउन शुगर के साथ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। हाल ही में इशाकचक थाना क्षेत्र में तस्कर की गिरफ्तारी हुई थी। वही जोग्सर थाना पुलिस भी कई बार ब्रॉउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर चुकी है। छोटी मछलियां तो पकड़ी जा रही है लेकिन अब भी बड़ी मछली यानी इसके सौदागर तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि इसके माफिया को एक ना एक दिन पुलिस जरूर गिरफ्तार कर लेगी।