ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: फर्जी ‘अग्नि एप’ से 1.13 करोड़ ठगी का मास्टरमाइंड हरियाणा से गिरफ्तार, बिहार में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन Success Story: पिता बेचते थे फल, बेटे ने खड़ी कर दी 400 करोड़ की कंपनी; जानिए कैसे बदली किस्मत Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह

अब बिना परमिट के नहीं चलेगी ऑटो और ई-रिक्शा, रुट का होगा निर्धारण, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

अब बिना परमिट के नहीं चलेगी ऑटो और ई-रिक्शा, रुट का होगा निर्धारण, जाम की समस्या से मिलेगी मुक्ति

13-Apr-2023 08:36 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में अब जान की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अब बिना परमिट के ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेगी। गाड़ियों के परिचालन के लिए रुट का निर्धारण होगा। इसे लेकर परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए शनिवार को परिवहन विभाग, जिला प्रशासन, ट्रैफिक, निगम प्रशासन और ऑटो-ई रिक्शा एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में फैसला लिया गया है।


 इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग राज्य परिवहन आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी और ट्रैफिक एसपी पूरन झा करेंगे। वही शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने राज्य परिवहन आयुक्त, ट्रैफिक एसपी, ट्रैफिक डीएसपी और जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ बैठक की। इस बैठक में ई-रिक्शा और ऑटो के रुट का निर्धारण करने के लिए परिवहन सचिव ने जिला परिवहन पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश दिये। पटना में जाम की समस्या से निजात के लिए ट्रैफिक एसपी से कार्य योजना मांगी गई है।


पटना की सड़कों पर अब बिना परमिट ऑटो का परिचालन नहीं होगा। बिना परमिट लिए ऑटो का परिचालन किये जाने पर ऑटो जब्त करने की कार्रवाई की जायेगी एवं चालकों से जुर्माना वसूला जायेगा। पटना को जाम मुक्त तथा ऑटो एवं ई रिक्शा का परिचालन व्यवस्थित करने के लिए राजधानी में विशेष रुप से अभियान चलाया जायेगा। 


यह अभियान परिवहन, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में चलाया जायेगा। इस संबंध में परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने गुरुवार को परिवहन विभाग मुख्यालय में राज्य परिवहन आयुक्त बी कार्तिकेय धनजी, ट्रैफिक एसपी पूरन झा, ट्रैफिक डीएसपी वन प्रवेंद्र भारती, ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीप्रकाश के साथ बैठक की। 


परिवहन सचिव पंकज कुमार पाल ने ट्रैफिक एसपी पूरन झा को निर्देश दिया कि शहर में जहां-जहां जाम की समस्या उत्पन्न होती है उसे चिन्हित कर जाम की समस्या से निजात के लिए कार्रवाई करें। वहीं पटना में ई रिक्शा रुट का निर्धारण करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।


ट्रैफिक एसपी ने बताया कि जाम की समस्या वाले स्थलों की पहचान की गई है। पटना जंक्शन, गोरिया टोली, चौधरी पेट्रोल पंप, राजेंद्र नगर फुटओवर ब्रीज के नीचे, राजेंद्र नगर टर्मिनल  के समीप, कांटी फैक्ट्री, छोटी पहाड़ी, जीरो माईल, जगनपुरा, रामकृष्णा नगर, रुकनपुरा, बाकरगंज मोड़, करगिल चौक पर विशेष रूप से अभियान चलाया जायेगा। सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया जाएगा। 


पटना में जाम एवं अतिक्रमण पर व्यापक रूप से अभियान चलाने के परिवहन सचिव की अध्यक्षता में 15 अप्रैल को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में राज्य परिवहन आयुक्त, जिलाधिकारी पटना, एसएसपी,पटना, ट्रैफिक एसपी, सिटी एसपी, पटना नगर आयुक्त होंगे। इसके साथ ही बैठक में  ऑटो-ई रिक्शा एसोसिएशन के सदस्य भी होंगे। इस मौके पर परिवहन विभाग के विशेष सचिव सन्नी सिन्हा, संयुक्त सचिव पंकज कुमार मौजूद थे।