NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
21-Oct-2020 08:42 AM
DESK : शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के हक में महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब उन्हें हर सात साल में शिक्षक अहर्ता परीक्षा पास करने की जरुरत नहीं है.
एक बार टीईटी पास करने पर जीवनभर मान्य रहेगी. यह व्यवस्था देशभर में लागू होगी. राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने 29 सितंबर को आयोजित 50वीं आम सभा की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है.
नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन के चैयरमैन विनीत जोशी ने कहा कि टिईटी को अब जीवनभर के लिए मान्य कर दिया गया है. नई व्यवस्था आगे आयोजित होने वाली टीईटी परीक्षाओं के लिए लागू होगी. जो छात्र पहले ही टीईटी पास कर चुके हैं, उनके मामले में एनसीटीई ने कहा कि वह कानूनी सलाह लेकर फैसला लेगी.