ब्रेकिंग न्यूज़

पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक

Home / news / अब आरा से पटना आने के लिए अब देना होगा टोल, शुरू हुआ...

अब आरा से पटना आने के लिए अब देना होगा टोल, शुरू हुआ ये टोल प्लाजा

21-Apr-2023 07:14 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के लोगों के लिए यह काम की खबर है।  अब उन्हें बक्सर-आरा के रास्ते राजधानी पटना आने पर खर्च थोड़ी बढ़ानी होगी।  इस वजह है बिहार के एनएच-922 यानी की पटना-बक्सर फोरलेन पर कुल्हड़िया के पास बना नया टोल प्लाजा। अब यह टोल प्लाजा शुरू हो गया है और अब इस नेशनल हाइवे से गुजरना है तो उन्हें टोल देकर ही गुजरना पड़ेगा। 


दरअसल, बिहार के एनएच-922 यानी की पटना-बक्सर फोरलेन पर कुल्हड़िया के पास बना नया टोल प्लाजा शुरू हो गया है। गुरुवार को इसका विधिवत उद्घाटन कंपनी के चतुर्थवर्गीय कर्मी ने फीता काट कर और पूजा-अर्चना कर किया। अब बक्सर-आरा से पटना जाने-आने वाले वाहनों को टोल देकर ही इस नेशनल हाइवे से गुजरना पड़ेगा। इसे लेकर टोल प्लाजा पर अलग-अलग निजी और व्यावसायिक वाहनों की फीस भी निर्धारित कर दी गयी है। 


मालूम हो कि, टोल प्लाजा से गुजरने वाली अलग-अलग गाड़ियों से अलग-अलग टोल वसूला जायेगा।  कार, जीप, वैन और अन्य हल्के वाहनों से 100 रुपये लिये जायेंगे. तो वहीं, मिनी बस और हल्के तथा छोटे कॉमर्शियल वाहनों से 160 रुपये, दो एक्सेल वाले बस और ट्रक से 340 रुपये, तीन एक्सेल वाले व्यावसायिक वाहनों से 370 रुपये और चार से छह एक्सेल वाले बड़े और भारी वाहनों से 530 रुपये की दर से शुल्क लिया जायेगा। 


आपको बताते चलें कि,  टोल प्लाजा पर सात और उससे अधिक एक्सेल वाले भारी और ओवरसाइज वाहनों से 645 रुपये टोल वसूला जायेगा। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे के वाहनों के लिए 330 रुपये का मासिक पास बनेगा, जो महीने की आखिरी तारीख तक मान्य होगा। इसके लिए वाहन मालिकों को गाड़ी की आरसी और पहचान पत्र देना होगा।