ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / आजम खान ने रमा देवी से मांगी माफी, स्पीकर के चैंबर में सुलझा...

आजम खान ने रमा देवी से मांगी माफी, स्पीकर के चैंबर में सुलझा मसला

29-Jul-2019 01:32 PM

By 2

DELHI : बीजेपी सांसद रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके फंसे सपा सांसद आजम खान को आखिरकार माफी मांगनी पड़ी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चेंबर में मामला सलट गया है। सपा नेता अखिलेश यादव के साथ लोकसभा अध्यक्ष के चेंबर में पहुंचे आजम खान ने रमा देवी के सामने खेद जताते हुए कहा है कि मेरी भावना गलत नहीं थी। हालांकि सभी मेरे आचरण के बारे में जानते हैं लेकिन इसके बावजूद अगर आसन को ऐसा लगता है कि मेरे से कोई गलती हुई है तो मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं। लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पर चर्चा के दौरान आसन पर बैठी बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर विवादित टिप्पणी करने के बाद आजम खान की मुश्किलें बढ़ गई थी। सभी दलों ने आजम खान के आचरण की निंदा करते हुए स्पीकर ओम बिरला से कड़ी कार्रवाई करने को कहा था