ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दो धूर जमीन के लिए खूनी खेल, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: बिहार में दो धूर जमीन के लिए खूनी खेल, चाकू गोदकर युवक को मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: बिहार में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से रेप, ऑटो ड्राइवर ने बीच रास्ते में जबरन किया गंदा काम Bihar road accident : NH-22 पर आमने-सामने टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल; पीएमसीएच रेफर Bihar Teacher News: वेतन पर सवाल पूछना बना अपराध? व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चा पर शिक्षकों को शो-कॉज नोटिस, पटना में 5 शिक्षकों को अब देना होगा जवाब Vande Bharat Sleeper Train: बिहार के इस स्टेशन पर रुकेगी दिल्ली पटना वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों में जबर्दस्त उत्साह Bihar Deputy CM : उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान: बोले—60 फीसदी अपराध जेल से, माफिया को नहीं मिलेगी कोई राहत Bihar government : बिहार सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी चेतावनी, अगर नहीं किया यह काम तो दर्ज होगा FIR Vijay Kumar Sinha : पटना को बनाया जाएगा मॉडल राजस्व जिला, भूमि विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश; एक्शन में विजय सिन्हा Bihar Police Recruitment 2026 : अगले साल बिहार पुलिस में बड़ी भर्ती, सूबे को मिलेंगे 45 हजार सिपाही और 1,799 दारोगा; बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी

आया कुमार-गया कुमार, नीतीश पर कांग्रेस का हमला..ऐसे लोग मुल्क का भलाई नहीं कर सकते

आया कुमार-गया कुमार, नीतीश पर कांग्रेस का हमला..ऐसे लोग मुल्क का भलाई नहीं कर सकते

15-Feb-2024 04:23 PM

By First Bihar

AURANGABAD:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बिहार में दूसरा चरण आज शुरू हो गया। औरंगाबाद में आयोजित रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश सिंह सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भीड़ देखकर काफी खुश हुए। खरगे ने कहा कि भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कांग्रेस पार्टी जीतेगी। 


जनसभा को संबोधित करने से पहले खरगे ने शायरी सुनाते हुए बोले कि "नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमी पर चांद सितारों की बात करते हैं। वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं। बड़ा हसीन है उनके जुबान के जादू, लगाके आग बहारों की बात करते हैं। मिली कमान तो अटकी नजर खजानों पर, नदी सुखाके किनारों की बात करते हैं।  वही गरीब बनातें है आमलोग को, वही नसीब के मारों की बात करते हैं। यही मोदी जी का जमाना है। 


मोदी जी सिर्फ अमीरों की बात करते हैं गरीबों की तरफ तो ये नजर भी नहीं डालते गरीबों की बात सिर्फ कांग्रेस पार्टी करती है कांग्रेस नेता राहुल गांधी करते हैं। मणिपुर से चली भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज औरंगाबाद पहुंची है। नीतीश पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि नीतीश जी बीजेपी के झोली में गिरे हैं। बीजेपी उनको डरा धमकाकर अपने पास बुला ली है। गरीबों को चुसने वाली पार्टी के अंदर नीतीश घुस गये हैं। खरगे ने कहा कि एनडीए की सरकार के फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस के विधायक डटकर रहे इसको कोई तोड़ नहीं सकता। तोड़ने की कोशिश बहुत की गयी। कांग्रेस के लोग ना ही टूटने वाले हैं और ना ही झूकने वाले लोग है। 


वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बिहार में पीएम मोदी की पार्टी टूट गई लेकिन कांग्रेस पार्टी को कोई हिला नहीं पाया। विधायक साथियों को हम धन्यवाद देते हैं कि वे किसी भी प्रलोभन में नहीं आए। हमलोग ब्रिटिश हुकुमत से जब नहीं डरे तो बीजेपी और मोदी कैसे डरेंगे। CM नीतीश पर हमला बोलते हुए खरगे ने कहा कि  आया कुमार-गया कुमार, नीतीश कुमार जैसे लोग मुल्क का भलाई नहीं कर सकते।


औरंगाबाद में रैली के बाद आज शाम राहुल गांधी रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन से प्रवेश करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद कल शुक्रवार को चेनारी के टेकारी में भी सभा करेंगे। जिसे लेकर लोकसभा की पूर्व स्पीकर और सासाराम की पूर्व सांसद मीरा कुमार पहले से ही सासाराम में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सासाराम में यह यात्रा ऐतिहासिक होगी। यहां के लोग वर्षों से राहुल गांधी का इंतजार कर रहे हैं। चुकी यह ऐतिहासिक धरती है और यहां की यात्रा भी ऐतिहासिक होगी। राहुल गांधी आम लोगों को न्याय की आस लेकर सड़क पर उतरे हैं। ऐसे में उनकी यात्रा ऐतिहासिक होने वाली है। बता दें कि आज शाम पांच बजे के बाद राहुल गांधी डेहरी ऑन सोन पहुंचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद कल सुबह हुए सासाराम में रोड शो करेंगे। सासाराम में पूरे यात्रा का मीरा कुमार खुद आकलन कर रही है।