ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / आतिशबाजी के दौरान युवक के गर्दन में फंसा रॉकेट, घटनास्थल पर ही मौत

आतिशबाजी के दौरान युवक के गर्दन में फंसा रॉकेट, घटनास्थल पर ही मौत

18-Nov-2023 10:41 PM

By First Bihar

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिला के नगर थाना के सिकंदरपुर इलाके में पटाखा छोड़ने के दौरान एक युवक के गर्दन में रॉकेट जा लगा। जिससे युवक के गर्दन के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। 


आनन फानन में परिजन युवक एसकेएमसीएच ले गए। एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मची रही।


मृतक शिवहर जिला के श्यामपुरभटहां थाना क्षेत्र के रामबन गांव के देव नारायण कुंवर का 38 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार था। एसकेएमसीएच पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है। कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है।


बताया जा रहा है कि मुकेश वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर इलाके में परिवार के साथ रहते थे। वह पटाखा छोड़ते हुए रॉकेट छोड़ने के लिए शीशी में रॉकेट रख माचिस जलाई। रॉकेट में आग लगने के बाद रॉकेट सीधे उनके गर्दन में जाकर फंस गई। उसी दौरान रॉकेट फट गया। जिससे बुरी तरह वह झुलस गए और मौत हो गयी।