बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
22-Nov-2023 09:46 PM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो अफसर समेत 4 जवान शहीद हो गए। जबकि तीन अन्य जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भेजा गया है। शहीद जवानों में कैप्टन शुभम, मेजर एमवी प्रांजिल और हवलदार माजिद शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मसाल के बाजीमाल में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तभी जंगल में छिपे आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर लिया जिसके बाद हुए मुठभेड़ के दौरान कैप्टन स्तर के दो अधिकारी और दो हवलदार शहीद हो गये। अभी भी दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है।
बता दें कि आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद बीते रविवार से ही इलाके में सर्च अभियान जारी है। ग्रामीणों को घर में रहने को कहा गया उन्हें बाहर निकलने से मना किया गया। जिसके बाद ग्रामीण घर में ही रहे और बच्चों को भी स्कूल नहीं जाने दिया गया। सर्च ऑपरेशन में सेना के राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के साथ पैराटूपर्स भी शामिल थे।
इस दौरान आतंकी पहले से घात लगाए बैठे थे जैसे ही सेना के जवान पास पहुंचे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 घंटे से ज्यादा समय से इलाके में एनकाउंटर चल रहा है। इस दौरान सेना के 2 कैप्टन रैंक के अधिकारी और दो जवान शहीद हो गये। वही कुछ जवान घायल हो गये जिन्हें उधमपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।