Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
07-Jan-2023 09:10 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ से पकड़ा गया गजवा- ए- हिंद का एडमिन मोहम्मद दानिश साहिल अहमद आतंकी गतिविधियों के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहा था। इसके लिए वह गजवा ए हिंद नाम का व्हाट्सएप ग्रुप भी चला रहा था। इस बात की जानकारी एनआईए की जांच टीम के द्वारा दी गई है।
दरअसल, राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए के द्वारा पटना के विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया गया है। यह चार्जशीट विशेष न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा की अदालत में दाखिल किया गया है। यह चार्जशीट में गजवा ए हिंद के एडमिन मंजूर अहमद के लिए आईपीसी की धारा 121, 121A, 153A 153B,120B, और यूएपी की धारा 13,18 और 20 के तहत दाखिल किया गया है।
एनआईए ने अपने अनुसंधान में मरगूब दानिश के खिलाफ़ राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के साथ ही साथ धर्म और जाति के नाम पर समाज में सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने कर अराजकता और वैमनस्यता फैलाने के आरोप को सही पाया है। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना में 15 जुलाई को कांड संख्या 840/22 दर्ज गया है। एनआईए की टीम ने इस मामले में 22 जुलाई को स्पेशल कांड संख्या 8/22 दर्ज किया था।
गौरतलब हो कि, मरगूब दानिश को एनआईए की टीम ने जुलाई के महीने में गिरफ्तार किया था। एनआईए को जांच के बाद इस बात का अहम सबूत मिला है कि व्हाट्सएप ग्रुप गजवा- एएसहिंद का एडमिन मरगुब अहमद दानिश था। इस व्हाट्सएप ग्रुप को पाकिस्तान के रहने वाले जेन ने बनाया था। इसमें पाकिस्तान और यमन समेत कई देश के युवा जुड़े थे व्हाट्सएप के अलावा टेलीग्राम मैसेंजर समेत कई इंटरनेट मीडिया पर भी कट्टरपंथी ग्रुप बनाकर युवाओं को बरगलाया जा रहा था। इसके साथ ही साथ इसने बांग्लादेश के लिए विशेष तौर पर बीडी गजवा ए हिंद के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था।