ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / BIHAR NEWS : आतंकी हमले में मारे गए तीन बिहारियों का शव आया...

BIHAR NEWS : आतंकी हमले में मारे गए तीन बिहारियों का शव आया पटना, परिजनों में मचा कोहराम

22-Oct-2024 10:40 AM

By First Bihar

PATNA : पिछले दिनों कश्मीर में हुए आतंकी हमला में तीन बिहारी मजदूर की मौत हो गई थी, उसका शव आज पटना एयरपोर्ट पहुंचा है। मारे गए मजदूर में मोहम्मद हनीफ और मोहम्मद कलीम मधेपुरा के रहने वाले थे, जबकि फहीम नसीर वैशाली जिले के चेहराकलां अबाबकपुर के निवासी थे। फहीम नसीर सेफ्टी मैनेजर के रूप में वहां काम करते थे, उनका काम पेंटिंग का था जो लगभग समाप्त हो गया था और जल्द ही वो घर आने वाले थे। 


जानकारी के मुताबिक मारे गए लोगों के साथ ही काम कर रहे अन्य लोग भी आज पटना पहुंचे हैं। हनीफ के रिश्तेदार सिराज ने बताया कि शाम सात बजे काम बंद कर वो लोग खाना खाने वाले थे। उसी समय चार नकाबपोश आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। जिसके बाद सभी अपने घर के अंदर भागने लगे। दरवाजा बंद करने के थोड़ी देर बाद जब वो बाहर निकलकर आए तो देखे उनके रिश्तेदार हनीफ मरे हुए थे। उनके पेट और छाती में दो गोलियां लगी थी। 


वहीं, इस हमले से मजदूर काफी डर गए थे। उनका कहना है कि आतंकी के वहां छुपे होने का सोचकर ही वो दहशत में थे। हालांकि कुछ देर में ही मौके पर पुलिस और कंपनी के लोग आ गए। जिसके बाद सभी व्यवस्था की गई। वहीं कलीम के रिश्तेदार अरबाज कहते हैं कि बहुत दुखद घटना हुई है। वो लोग कमाने और परिवार को पालने के लिए बाहर जाते हैं। ऐसी घटना से वह काफी डरे हुए हैं। 


इधर, आज पटना एयरपोर्ट पर जब आतंकी हमले के मारे गए लोगों का शव आया तो माहौल पूरी तरह गमगीन था। परिजन काफी आक्रोशित थे और उनका कहना था कि आखिर ऐसे हमले क्यों होते हैं। बेकसूर की जान लेना कहीं से उचित नहीं है। फिलहाल सरकार के तरफ से इन लोगों के परिवार को क्या सहायता मिलेगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। अभी इनके शव को उनके पैतृक गांव ले जाया गया है, जहां उन्हे दफनाया जाएगा।