ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद चिराग पासवान का बड़ा दावा, क्या बोले लोजपा (रामविलास) चीफ? Bihar Election 2025: पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद चिराग पासवान का बड़ा दावा, क्या बोले लोजपा (रामविलास) चीफ? Bihar Election 2025: ‘बिहार में नई ताकत बनकर उभरेगा जनशक्ति जनता दल’, तेज प्रताप यादव ने महुआ में अपनी जीत का किया दावा Bihar Election 2025: ‘बिहार में नई ताकत बनकर उभरेगा जनशक्ति जनता दल’, तेज प्रताप यादव ने महुआ में अपनी जीत का किया दावा Bihar Election 2025 : बिहार में रिकॉर्डतोड़ वोटिंग क‍िसकी डुबोएगी नैय्या ? इससे पहले इस साल हुआ था बंपर वोटिंग, किसकी बनी थी सरकार MUZAFFARPUR: कांटी में JDU प्रत्याशी पर मारपीट का आरोप, पारू में जन सुराज प्रत्याशी ने महागठबंधन के उम्मीदवार पर गंभीर आरोप लगाये Bihar Assembly Election 2025 : अनंत- सूरजभान और रीतलाल के गढ़ में वोटरों ने जमकर किया मतदान, 5 बजे तक 60 % से अधिक लोग पहुंचे वोटिंग सेन्टर; क्या हैं इसके मायने Bihar Election 2025: वोटिंग खत्म होने के बाद CEC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मिलेगी बिहार चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी Bihar Election 2025: बिहार के इस इलाके में 20 साल बाद हुई वोटिंग, नक्सली हमले में 7 जवानों की गई थी जान Bihar Election 2025: बिहार के इस इलाके में 20 साल बाद हुई वोटिंग, नक्सली हमले में 7 जवानों की गई थी जान

NARENDRA MODI : 'आतंक के आकाओं को देश छोड़ना होगा...' बोले PM मोदी ... अब भारत को नुकसान पहुंचाया तो उन्हें ...

NARENDRA MODI :  'आतंक के आकाओं को देश छोड़ना होगा...' बोले PM मोदी ... अब भारत को नुकसान पहुंचाया तो उन्हें ...

31-Oct-2024 12:10 PM

By First Bihar

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  गुजरात के केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' परेड में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आतंक के पनाहगारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंक के आकाओं को देश छोड़ना होगा। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, मैं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है।  एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का पावन पर्व है। 


जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर सभी देशवासियों को बहुत बधाई देता हूं. इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है। एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का भी पावन पर्व है। दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है, पूरे देश को प्रकाशमय कर देती है। अब तो दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है। अनेक देशों में इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया जा रहा है।  मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। " 


उन्होंने कहा,  "आज से सरदार पटेल का 150वां जन्मजयंती वर्ष शुरू हो रहा है। आने वाले 2 वर्षों तक देश सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा. ये भारत के प्रति उनके असाधारण योगदान के प्रति देशवासियों की कार्यांजलि है।" उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने अलगाववादियों को नकार दिया है। अब आतंक के आकाओ को देश छोड़ना होगा। नक्सलवाद भारत की एकता के लिए चुनौती बन गया था और आज नक्सलवाद भारत में अंतिम सांस ले रहा है।


इधर पीएम ने  वन नेशन -वन इलेक्शन के मुद्दे पर बातचीत करते हुए कहा कि अब हम वन नेशन, वन इलेक्शन पर काम कर रहे हैं जो भारत के लोकतंत्र को मजबूती देगाऔर देश विकसित भारत के सपने को पार करने में और नई गति प्राप्त करेगा, समृद्धि प्राप्त करेगा।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आतंकवादियों के 'आकाओं' को अब पता है कि भारत को नुकसान पहुंचाया तो भारत उन्हें नहीं छोड़ेगा। पूर्वोत्तर ने कई चुनौतियों का सामना किया लेकिन हमने संवाद, विश्वास और विकास के जरिए अलगाव की आग को शांत किया है।