सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
28-Oct-2022 07:30 AM
PATNA : आज यानी शुक्रवार से छठ महापर्व शुरू हो गया है। आज नहाय खाय है और इसकी धूम सुबह से ही देखने को मिल रही है। कल यानी 29 अक्टूबर 2022 को खरना है। 30 अक्टूबर 2022 को वर्ती शाम में सूर्य देवता को अर्घ्य देंगे। वहीं, 31 अक्टूबर 2022 को सुबह अरुणोदय बेला में उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और फिर छठ का पारण किया जाता है।
इस बार का छठ पूजा इस लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस बार पूरे दो साल बाद लोग बिना किसी पाबंदी के छठ पूजा मनाएंगे। पिछले दो सालों से वर्ती न तो छठ घाट पर जा रहे थे और न ही वे प्रसाद वितरण कर पा रहे थे। लेकिन इस बार वे पूरे धूमधाम से छठ पूजा कर पाएंगे। इस पावन पर्व पर महिलाएं कठिन व्रत रखते हुए सायंकाल में नदी तालाब या जल से भरे स्थान में खड़े होकर अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है और दीप जलाकर रात्रि जागरण करते हुए गीत, कथा के माध्यम से भगवान सूर्य नारायण की महिमा का बखान करती है।
छठ को लेकर पंडितों ने जो शुभ मुहूर्त बताया है उसके मुताबिक़ पंचमी में षष्ठी तिथि देश की राजधानी दिल्ली के समय के अनुसार 30 अक्टूबर 2022 को सुबह 05:49 बजे से लेकर 31 अक्टूबर 2022 को प्रातःकाल 03:27 तक रहेगी। 30 अक्टूबर 2022 को सूर्यास्त शाम को 5:38 पर होगा और 31 अक्टूबर को सूर्योदय प्रातः 6:32 पर होगा इस तरह षष्ठी तिथि की हानि है अरुणोदय काल में द्वितीय अर्घ्य के बाद व्रत का पारण होगा।