बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट
30-Sep-2023 06:55 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कहीं धूप तो कहीं आसमान में बादल छाए हुए हैं। ऐसे में अब राजधानी पटना में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। जिसके बाद आमलोगों को गर्मी से थोड़ी राहत है।
दरअसल, मौसम विभाग के तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में 1 अक्तूबर से एक बार फिर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। बदले मौसम में तेज धूप के कारण उमस से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इस कारण मौसम विभाग को उम्मीद है कि इस बार भी हथिया नक्षत्र में मानसून की अच्छी बारिश प्रदेश में देखने को मिलेगी। जबकि लगातार बदलते हुए मौसम के कारण लोग मौसमी बीमारियों और वायरल से परेशान हो रहे हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार 30 सितंबर को भोजपुर,औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ,जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, अरवल, पटना, गया, लखीसराय, बक्सर और बेगूसराय के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी।
जबकि मुजफ्फरपुर समेत राज्य के बाकी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 1 अक्टूबर से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों के अलावा पटना समेत दक्षिण बिहार के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर बिहार में मौसम अब आमतौर पर शुष्क बना हुआ है। लेकिन इस दौरान आसमान में हल्के बादल भी देखे जा सकते हैं। मौसम विभाग ने 30 सितंबर को बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद मौसम विभाग द्वारा जताई गई है।