Patna News: पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर: इस दिन से शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 9 टीमों का गठन Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश Amit Shah Seemanchal Visit: अमित शाह का सीमांचल दौरा, अवैध घुसपैठ और फर्जी आधार केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश पटना से निकले स्टार्टअप की उड़ान: करोड़ों के रेवेन्यू तक पहुंची सफलता Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ राजस्व विभाग को स्मार्ट बनाने की तैयारी: कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए ChatGPT और AI का इस्तेमाल करने का निर्देश होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर NEET छात्रा कांड की कोर्ट में सुनवाई: पीड़िता के वकील बोले-मामले को रफा-दफा कर रही है CBI, अदालत ने जताई नाराजगी, पटना SSP तलब
06-Sep-2020 02:09 PM
By Pranay Raj
NALANDA : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक आशिक ने आत्महत्या कर ली है. अपनी माशूका की मोहब्बत को पाने के लिए इस लड़ने ने इतना बड़ा कदम उठाते हुए अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है.
घटना नालंदा जिले के बिहार थाना इलाके की है. जहां सालूगंज एरिया में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. मृतक युवक मोहम्मद हसनैन के चाचा एमडी मिस्टर ने बताया कि उनका भतीजा मोहम्मद हसनैन पड़ोस की ही एक लड़की से मोहब्बत करता था. कई दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. एक दिन मोहम्मद हसनैन ने अपनी प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव उसके घरवालों के सामने रखा.
मोहम्मद हसनैन की प्रेमिका के घरवालों ने इस शादी से इंकार कर दिया. शादी की बात से इंकार किये जाने के बाद हसनैन काफी दुखी रहता था. वह कई दिनों से अपने को लेकर तनाव में रहता था. हसनैन के चाचा एमडी मिस्टर बताते हैं कि इसी तनाव में आकर उनके भतीजे से आत्महत्या कर ली. घर की छत में लगे कुंडी में फंदा डालकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
उधर घटना के बाद हसनैन के घरवालों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया जा रहा है.