बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
28-Nov-2022 04:16 PM
RANCHI/SIWAN : रांची में दहेज मामले में आरोपित एक युवक को गिरफ्तार करने गई बिहार पुलिस की टीम पर हमला किया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना रांची के कांके थाना इलाके के मिलत कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है।
दरअसल, बिहार के सिवान पुलिस की एक टीम रांची के कांके थाना इलाके के मिलत कॉलोनी में सोमवार को दहेज मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। सिवान पुलिस ने युवक को उसके घर से कुछ दूर पहले ही सड़क पर देख कर गाड़ी में जबरन बैठाने लगी। जिसके बाद लोगों द्वारा इसका विरोध शुरू कर दिया गया। इस दौरान इस धर-पकड़ के दौरान काफी हो-हल्ला हुआ।
बताया जा रहा है कि, शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो पर सवार तीनों पुलिसकर्मियों को पकड़ कर पिटाई कर दी और इसकी सूचना कांके थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसके बाद युवक को गिरफ्तार करने आई सिवान पुलिस ने कांके पुलिस को अपना परिचय दिया। तब जाकर कांके पुलिस ने स्थानीय लोगों के समझाकर मामले को शांत कराया।
इधर, इस पूरे मामले पर स्थानीय लोगों का कहना था कि सिवान की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने आई है तो सिवान पुलिस को सबसे पहले लोकल थाना में इसकी सूचना देनी चाहिए थी। उसने बिना किसी को सुचना दिए राह चलते आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की इसलिए यह सब हुआ। मालूम हो कि, एक माह पहले भी रांची के धुर्वा इलाके में गश्ती के दौरान दारोगा और जवानों की स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी थी। साथ ही पुलिस की गाड़ी भी जलाने का प्रयास किया गया था।