हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Dec-2022 12:45 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना लिया और पथराव भी कर दिया। इस घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और गर्मीण समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पथराव में पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया है। पूरी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा बाबा स्थान की है।
आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त है। बताया जाता है कि बरौनी थाना पुलिस को बदमाशों के छुपे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर बरौनी थाना पुलिस दलबल के साथ पिपरा बाबा स्थान पहुंचा जहां पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। बदमाशों का पीछा करने के दौरान ग्रामीणों ने इसका विरोध कर दिया और पुलिस को घेर लिया। इस वजह से बदमाश भागने में सफल रहे। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस को बंधक बना लिया और पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस के एक वाहन का शीशा भी टूट गया।
बाद में मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और ग्रामीण सरयुग यादव समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है ।पुलिस दोनों गिरफ्तार से पूछताछ कर रही है। लेकिन जिस तरीके से बेगूसराय में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं और पुलिस कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश पुलिस पर फूट रहा है वह पुलिस के कार्यशैली के लिए एक बड़ी चुनौती है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों युवकों को बरौनी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कल सूचना मिली थी अवैध हथियार की, बरौनी थाने की पुलिस वहां छापेमारी करने गई थी उसी क्रम में जो घर के व्यक्ति है उन्होंने पुलिस के कार्य में रुकावट डाली है उन पर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है ।