ब्रेकिंग न्यूज़

न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ

‘अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे राहुल गांधी’ अमित शाह बोले- BJP के सत्ता में रहते कोई आरक्षण को वापस नहीं ले सकता

28-Apr-2024 04:18 PM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों कहा था कि बीजेपी तीसरी बार निर्वाचित होकर पिछड़े वर्ग का आरक्षण वापस लेना चाहती है। राहुल गांधी के इस बयान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।


एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा पिछड़े वर्गों का आरक्षण वापस लेने की दिशा में काम कर रही होती तो अबतक वह ऐसा कर चुकी होती। उन्होंने कहा कि जबतक बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार सत्ता में है तबतक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण या कोटा पर कोई विचार नहीं होगा।


शाह ने कहा कि राहुल गांधी अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा इस देश की सत्ता पर पिछले 10 साल से काबिज है और दो बार पूर्व बहुमत के साथ चुनी गई है। अगर हम वास्तव में देश में आरक्षण समाप्त करने की मंशा से काम कर रहे होते तो अब तक ऐसा हो चुका होता।


उन्होंने कहा कि यह झूठ के अलावा कुछ नहीं है। नरेंद्र मोदी पहले ही लोगों को आस्वस्थ कर चुके हैं कि जबतक भाजपा सत्ता में है, कोई भी आरक्षण वापस लेने की हिम्मत नहीं कर सकता है। कांग्रेस हमेशा से पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण के खिलाफ खड़ी रही है और आदिवासी समुदायों को न्याय दिलाने के लिए कभी भी कोई इरादा नहीं दिखाया।