ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / आरक्षण मामले पर बोले मुकेश सहनी, नीतीश कुमार को परेशान करने की हो...

आरक्षण मामले पर बोले मुकेश सहनी, नीतीश कुमार को परेशान करने की हो रही साजिश

18-Oct-2022 07:42 PM

PATNA: अति पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने का षड्यंत्र बीजेपी रच रही है। खासकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परेशान करने की साजिश रची जा रही है। यह कहना है विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी का। सन ऑफ मल्लाह के नाम से पहचाने जाने वाले मुकेश सहनी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 


बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि अति पिछड़ा समाज को परेशान करने के लिए साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण समाप्त करने केा लेकर भाजपा द्वारा षडयंत्र रचा जा रहा है। आने वाले समय में इसका पर्दाफाश वे खुद करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे आंदोलन भी करेंगे। आने वाले समय में बीजेपी की पोल खोली जाएगी। 


बिहार में दो सीटों गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में वीआईपी की भूमिका पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुकेश सहनी ने कहा कि जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगी उसे वीआईपी समर्थन देगी।