मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
06-Feb-2023 05:14 PM
By RAKESH
ARRAH: आरा में पूर्व के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस की टीम पर भी हमला किया गया। इस घटना में दो छात्र और एक पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत नूतन छात्रावास के छात्रों ने विनय सिंह और रवि मिश्रा से पिछले महीने सरस्वती पूजा का चंदा मांगा था लेकिन चंदा नहीं दिया गया और आज बुलाकर छात्रों को पीटा गया।
बसंत पंचमी के मौके पर उस वक्त चंदा ना देकर आज सुबह नूतन छात्रावास के छात्रों को चंदा लेने के लिए बुलाया गया फिर उनके साथ मारपीट की गयी। इस दौरान नूतन छात्रावास के दो लड़के बुरी तरह घायल हो गये। मारपीट की सूचना जैसे ही छात्रावास के अन्य छात्रों को मिली। छात्र उग्र हो गए और विनय सिंह और रवि मिश्रा के घर पर मारपीट करने पहुंच गए।
हालांकि मारपीट की घटना के बाद घर में मौजूद महिलाओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया और साथ चलने को कहा। पुलिस के ऐसा कहने ही अन्य छात्र उग्र हो गये और अपने साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला कर दिया। छात्रों ने इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया। जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गये। वही दो छात्र भी घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।