ब्रेकिंग न्यूज़

थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्‍टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर Bihar Co Action: निलंबित किए गए हड़ताली तीनों CO पर सख्ती...विभागीय कार्यवाही चलाकर सजा देने की तैयारी, कई अन्य सीओ को सस्पेंड करने की फाइल बढ़ी जल्द होने वाले हैं निलंबित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत

Home / news / आर-पार के मूड में आये लालू: RJD ने नीतीश को दिया अल्टीमेटम, आज...

आर-पार के मूड में आये लालू: RJD ने नीतीश को दिया अल्टीमेटम, आज शाम तक सार्वजनिक तौर अपना स्टैंड क्लीयर करें

26-Jan-2024 03:27 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच बड़ी खबर सामने आयी है. राजद ने नीतीश कुमार को अल्टीमेटम दे दिया है. आरजेडी ने कहा है कि आज शाम तक नीतीश कुमार अपना स्टैंड क्लीयर कर दें. राजद ने संकेत दे दिया है कि अगर शाम तक नीतीश ने सफाई नहीं दी तो लालू-तेजस्वी बड़ा फैसला ले सकते हैं.


मनोज झा की जुबानी दिलाया गया अल्टीमेटम

बिहार में जारी सियासी घमासान पर राजद ने कल से चुप्पी साध रखी है. लालू या तेजस्वी कुछ नहीं बोल रहे हैं. राजद के एक दो प्रदेश प्रवक्ता गुरूवार को मीडिया के सामने आये. उन्होंने सफाई दी कि महागठबंधन में सब कुछ सही है. राजद और जेडीयू के बीच कोई खटपट नहीं है. हालांकि राजद के प्रदेश प्रवक्ताओं का हाव भाव बता रहा था कि मामला कितना गड़बड़ है.


आज राजद के सांसद मनोज झा मीडिया के सामने आये. मनोज झा ने कहा कि अब तक राजद अब तक ये मान रही है कि गठबंधन और सरकार में सब कुछ ठीक है. लेकिन संशय का जो वातावरण बना है वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी देख रहे हैं. ये संशय का वातावरण ठीक नहीं है. इसलिए हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहेंगे कि वे इस संशय को दूर करें. 


मनोज झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ही गठबंधन के मुखिया हैं. इसलिए हम उनसे कहेंगे कि वे शाम तक इस कंफ्यूजन को दूर कर दें. इस गठबंधन को लेकर जो संशय बना हुआ है उससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. आज ही तेजस्वी प्रसाद यादव तीन-चार जगह झंडा फहरा कर आये हैं. इसलिए हमारी ओर से तो स्पष्ट है कि हम सही है. लेकिन जो संशय की स्थिति है, उसे दूर करना हमारा काम नहीं है. ये काम नीतीश कुमार का है. नीतीश कुमार को मीडिया के सामने आकर इस कंफ्यूजन को दूर करना चाहिये.


लालू के निर्देश पर बोले मनोझ झा

मनोज झा ने सधे हुए शब्दों में नीतीश कुमार को अल्टीमेटम दे दिया है. दरअसल मनोज झा काफी देर तक लालू आवास में बैठे रहे. काफी मंत्रणा के बाद वे वहां से बाहर निकले और मीडिया से बात की. मनोज झा उतना ही बोले, जितना लालू यादव की ओर से उन्हें निर्देश मिला था. जाहिर है अब राजद भी आर-पार के मूड में है. सूत्र बता रहे हैं कि आज शाम के बाद लालू यादव भी एक्शन में आयेंगे. उसके बाद सियासत और दिलचस्प होगी.