ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / पूरे देश में बिहार की भद्द पीटने के बाद नीतीश ने मांगी माफी...

पूरे देश में बिहार की भद्द पीटने के बाद नीतीश ने मांगी माफी , कहा - मुझसे गलती हो गई

08-Nov-2023 10:50 AM

By First Bihar

PATNA : देखिए हमने क्या कहा है इसको गलत तरीके से कहा जा रहा है। हम तो यही बता पा रहे हैं कि महिलाएं कितना कम पढ़ी हैं। हमारी बात से किसी को दुख हुआ है तो हम माफ़ी मांगते हैं। महिलाओं को शिक्षित करने का काम हमने किया हम हमेशा महिला का इज्जत करते रहे हैं। यदि हमारी बातों से उन्हें कोई नाराजगी है हमारी बातों की निंदा हुई है तो हम सभी लोगों से माफी मांगते हैं हमारा ऐसा कोई मतलब नहीं था।


सीएम ने कहा कि- महिलाओं को पढ़ाने का सिलसिला सबसे पहले हमने ही शुरू किया बिहार में। कई जगहों पर शिक्षा नहीं थी उन सभी लोगों को शिक्षित करने की कोशिश हमने किया है। आज मालूम चला कि पुरुष और स्त्री दोनों साथी हो गई और मेट्रिक पास है तो प्रजनन दर देश के बारे में आया कि 2 है और बिहार में भी उसका जानकारी लिया गया तो आया कि यदि लड़का के साथ लड़की मैट्रिक पास है तो प्रजनन दर दो है। 


इसके बाद देशभर में रिपोर्ट आया की लड़की मैट्रिक से आगे पढ़ी हुई है तो देश का प्रजनन दर 1.7 था। इसके बाद बिहार का हमने करवाया तो बिहार का आया 1.16। तो कितनी खुशी हुई हमारे मन में। तो हमको भाव आया कि बाद तेजी से यदि महिलाओं को बता दिया जाएगा तो कितना काम हो जाएगा। इसलिए हमलोग महिला को पढ़ाने का काम शुरू किया।


हमने कल भी बताया कि सदन में हमने महिलाओं के लिए कितना काम किया है महिलाओं को पढ़ने के लिए कितना रुपया खर्च किया है। इसके बावजूद यदि मेरे मन से कोई अलग बात आ गई तो मैं माफी मांगता हूं उसके लिए। मैं अपनी सब बातों को वापस लेता हूं यदि इससे किसी को बुरा लगा है तो मैं माफी भी मांगता हूं। हमने मजाक मजाक में यूं ही कोई बात कही उसको लेकर इतनी बड़ी निंदा हो रही है तो मैं माफी मांगता हूं।