BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल
28-Oct-2021 02:57 PM
SIWAN: सीवान में आपसी विवाद में दो लोगों की जान चली गयी। प्रेम प्रसंग मामले में पैसे के लेन-देन को लेकर चाचा और भतीजे के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे भतीजे को भीड़ ने धर दबोचा और पीट-पीटकर मार डाला। सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के कुशहरा मीरपुर गांव में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान मीरपुर निवासी मुन्नी साह के पुत्र सत्यदेव साह के रूप में हुई है। जबकि उसके भतीजे का नाम ओमप्रकाश गोड़ बताया जा रहा है। इस दौरान मृतक चाचा सत्यदेव साह का पुत्र उपेंद्र गोड़ भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ओमप्रकाश गोड़ और सत्यदेव साह का पुत्र उपेंद्र गोड़ के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी को लेकर दोनों चचेरे भाई आपस में लड़ रहे थे। दोनों को लड़ता देख सत्यदेव साह बीच बचाव करने पहुंच गये। चाचा को बीच में आने से गुस्साएं भतीजे ओमप्रकाश गोड़ ने गोली मार दी। जिससे सत्यदेव साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। चाचा को गोली मारने के बाद ओमप्रकाश मौके से भागने लगा लेकिन तभी वह भीड़ के हत्थे चढ़ गया। आक्रोशित भीड़ ने उसे इतना पीटा की उसकी भी मौत हो गयी।
वही इस दौरान ओमप्रकाश का चचेरा भाई उपेंद्र गोड़ बुरी तरह घायल हो गया। उपेंद्र ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि चचेरे भाई ओमप्रकाश के घर की लड़की का प्रेम प्रसंग एक युवक से चल रहा था। दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गये थे। जिसके बाद युवक की जमकर पिटाई भी की गयी थी। इस दौरान युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला था। बाइक छुड़ाने के एवज में युवक ने कुछ पैसे दिए थे।
जिसे लेकर आज उनके बीच विवाद हो गया और इतनी बड़ी घटना हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा। घटना की छानबीन के दौरान पुलिस ने घायल उपेंद्र गौड़ से पूछताछ की और पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।