ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / आपसी विवाद में पड़ोसी ने ही अपने पड़ोसी को मारी दो गोली, हालत...

आपसी विवाद में पड़ोसी ने ही अपने पड़ोसी को मारी दो गोली, हालत नाजुक ; जांच में जुटी पुलिस

07-Apr-2024 01:49 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पड़ोसी ने ही अपने पड़ोसी को गोली मारकर घायल कर दिया है। इसके बाद पूरे इलाके में हडकंप का माहौल है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ज़िले के साहेबगंज थानाक्षेत्र के इमिलिया ढाला के समीप उस समय हड़कंप मच गया, जब आपसी विवाद में एक पड़ोसी ने अपने दूसरे पड़ोसी को ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। जिसमें एक गोली युवक के हाथ में तो दूसरा उसके पेट में लगी। इसके बाद इलाके में हडकंप मच गया। 


बताया जाता है कि साहेबगंज थानाक्षेत्र के माधोपुर हजारी के श्रीराम कुमार साहनी को उसके पड़ोसी चंदन राय ने दो गोली मार दी है। चंदन के बारे में लोग बताते हैं कि हाल के दिनों में वह जेल से छूटकर आया है और किसी बात को लेकर उसकी पडोसी से कहा सुनी हुई और उसने पिस्तौल निकाल कर गोली मार दी। गोली मारने के बाद मौके से आरोपित चंदन फरार हो गया।


उधर, इस पूरे मामले में पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि साहेबगंज थानाक्षेत्र में एक युवक को दो गोली लगी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पड़ोसी पर ही गोली मारने का आरोप है। जल्द ही पूरे कांड का खुलासा कर दिया जाएगा।