बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-May-2024 02:47 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा से एक दिल दहलाने वाली खबर निकल कर सामने आई है। जहां दरभंगा जिला में आपसी विवाद में युवक ने अपने चचरे भाई का गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, मौत की सूचना के बाद घरों में कोहराम मचा है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार है। तथा पुलिस फरार हत्यारे चचरे भाई गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भिगो मुहल्ले में राजू सहनी का अपने भतीजे के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसी क्रम में किसी बात को लेकर मारपीट होने लगा।
इस दौरान आरोपी ने मृतक रोहित पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। खून निकलता देख परिजन उसे लेकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का अपने भाई से आपसी विवाद चल रहा था देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गई। इसी दौरान चाकू लगने से रोहित की मौत हो गई। वही उन्होंने कहा कि लहेरियासराय थाना की पुलिस पीड़ित परिवार के व्यान के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
उधर,मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद रिंकू ने कहा कि जानकारी के अनुसार पारिवारिक रंजिश में एक युवक की चचेरे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। मृतक भीगो मुहल्ला निवासी राजू सहनी के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि रोहित मजदूरी करता था।