ब्रेकिंग न्यूज़

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम

आपसी रंजिश में किशोर की हत्या, नहर किनारे से शव बरामद

07-Nov-2022 04:13 PM

PATNA : पिछले कुछ महीनों में राजधानी पटना का क्राइम ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा है। हत्या, लूट - पाट की खबरें हर रोज कहीं न कहीं से निकल कर सामने आते ही रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के दानापुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक किशोर की आपसी रंजिश में पीट - पीट कर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के गोरगांवा कोजी मुसहरी की है। जहां स्व विजेंद्र मांझी के 15 वर्षीय पुत्र बंधन मांझी की आपसी रंजिश को लेकर पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया है। 


इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि,दानापुर में शनिवार की शाम से लापता महादलित किशोर का सोमवार को बाबूचक नहर किनारे से शव बरामद हुआ है। जिसके बाद इलाके में सनसानी फैल गई है। मृतक की पहचान शाहपुर थाने के गोरगांवा कोजी मुसहरी निवासी बंधन मांझी के रूप में की गई है। वहीं, किशोर की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के भाई मल्लू मांझी ने बताया कि शनिवार को किशोर पशु चराने गया था और देर शाम तक घर नहीं लौट। जिसके बाद आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। 


बताया जा रहा है कि,सुचना मिलने के बाद जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि बंधन की बेहरमी से पिटाई कर हत्या करके लाश को नहर किनारे पानी में फेंक दिया गया है। परिजनों ने बताया कि पूर्व में आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हई थी। इसी विवाद को लेकर पड़ोस के रहने वालों ने बंधन की बेहरमी से पिटाई कर हत्या कर दी। वहीं दानापुर के शाहपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।