ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

आपसी रंजिश में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, स्थिति नाजुक

29-Aug-2020 10:20 AM

By Jitendra Kumar

 BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया.  गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में युवक को निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.


घटना लाखो थाना क्षेत्र के इनियार गांव की है. घायल युवक की पहचान इनियार निवासी सौगरथ सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि विकास कुमार अपने घर पर गाय को चारा दे रहा था उसी दरमियामन तीन की संख्या में अपराधियों ने उसके घर पर पहुंचकर गोली मार दी. जब घरवाले गोली की आवाज सुनकर बाहर आये तो अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है.


वहीं लाखो थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर विकास कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया है.  फिलहाल सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी भी की जा रही है. बरहाल जो भी हो जिस तरीके से बेगूसराय में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है, वो कहीं ना कहीं पुलिस के रविय पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है. जिस तरीके से बेगूसराय में लगातार अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है उससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.