ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

आपसी विवाद में दोस्त का मर्डर, घर के बाहर डेड बॉडी फेंककर हुआ फरार

22-Nov-2020 01:47 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को उसी के घर पर फेंककर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर चिल्हाय के घाट की है. मृत युवक की पहचान योगेंद्र साह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है. 


बताया जाता है कि सोनू कुमार अपने जिगरी दोस्त के साथ शराब पार्टी मना रहा था, उसी दरमियान रामकुमार तांती के साथ किसी बात को लेकर बात विवाद हुआ. इसी बात से नाराज होकर रामकुमार तांती ने सोनू कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इससे भी उसका मन नहीं भरा तो गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी रामकुमार तांती ने शव को सोनू के घर के पीछे फेंककर मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. 


परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद तेघड़ा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.