Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
06-Nov-2023 12:24 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार विधानसभा के राजद विधायक ने अपना आप खो डाला। जब उनसे पत्रकारों ने यह सवाल किया कि क्या हमास आतंकी संगठन है या नहीं तो कह डाला कि - मुझे तो आप ही सबसे बड़े आतंकी लगते हैं। आप आतंकी है या नहीं हमको तो यही लगता है कि आप आतंकी है। हम तो दोनों में से किसी को भी आतंकी नहीं मानते हैं।
दरअसल, राजद के रफीगंज विधायक मो. नेहालुद्दीन से बिहार विधानसभा पार्टिकों के बाहर पत्रकारों के यह सवाल किया कि आप गाजा में मारे गए लोगों के लिए शोक सभा का आयोजित करने की बात करते हैं तो अधिक महत्व नहीं जाता है। इसके बाद इसके जवाब में उन्होंने कहा कि - हमलोग अपनी मांग रख रहे थे। उसके बाद उनसे यह सवाल किया गया कि हमास आतंकी संगठन है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि - हम हमास की बात नहीं कर रहे फिलिस्तीन की बात कर रहे हैं। वहां लोग मारे गए मणिपुर में लोग मारे गए इसको लेकर हमलोग ने शोक सभा की मांग की। उसके बाद जब यह सवाल किया गया कि इसको लेकर जदयू नाराज है तो उन्होंने कहा कि - इस बारे में हम नहीं जानते हैं।
उसके बाद जान राजद विधायक ने कहा गया कि जदयू वालों का कहना है कि इन लोगों पर देशद्रोह का मुक़दमा चलना चाहिए तो राजद विधायक आग बबूला हो गए और पत्रकारों के तरफ ऊँगली दिखाते हुए कहा कि - ये आरोप आपलोग लगा रहे हैं। जदयू वाले नहीं लगा रहे हैं। उनकी बात मैंने सुना ही नहीं तो कैसे मान लूं। आपलोग का यही काम है।
उसके बाद जब पत्रकारों ने यह सवाल किया कि - क्या हमास आतंकी संगठन है तो उन्होंने कहा कि -आप आतंकी है या नहीं हमको तो आप ही लग रहे है आतंकी। हम किसी को नहीं मानते हैं आतंकी संगठन। हम यहां रहकर क्या बोल सकते हैं। यदि हमने सदन में बात रखी तो क्या हो गया तो इतना बड़ा मुद्दा बना रहे हैं आप लोग।